एक्सप्लोरर

Philippines President Visit: फिलिपींस को ब्रह्मोस और चाहिए! फाइट जेट और टैंक भी खरीदेगा? चीन की कैसे भारत ने बढ़ाई टेंशन!

भारत दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल की सफलता की सराहना की. उन्होंने भारत से अधिक रक्षा सहयोग और मिसाइल खरीद की पुष्टि की.

भारतीय सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का नाम अब केवल भारत की ताकत का प्रतीक नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय रणनीतिक संसाधन बन चुका है. ऑपरेशन सिंदूर में इस मिसाइल की सफलता ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ठिकानों पर निशाना साधते हुए चीन निर्मित एयर डिफेंस सिस्टम को विफल कर दिया. फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड "बोंगबोंग" मार्कोस जूनियर भारत के दौरे के बीच इस सफलता से खासे प्रभावित दिखे. उन्होंने न सिर्फ ब्रह्मोस की तकनीकी क्षमता की तारीफ की, बल्कि यह भी स्वीकार किया कि फिलीपींस की सेना अब इस मिसाइल को और अधिक संख्या में खरीदने की प्रक्रिया में है.

फिलिपींस के राष्ट्रपति का दौरा ऐसे वक्त में हुआ है, जब दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता बढ़ रही है और फिलीपींस पर उसका दबाव लगातार बना हुआ है. ऐसे में भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाना फिलीपींस के लिए एक सामरिक जरूरत बन गई है. इस पूरे घटनाक्रम ने भारत को एक विश्वसनीय रक्षा भागीदार के रूप में स्थापित किया है.

राष्ट्रपति मार्कोस की रणनीतिक सोच और भारत दौरे के उद्देश्य
राष्ट्रपति मार्कोस का यह दौरा केवल औपचारिक नहीं था, बल्कि इसकी जड़ें रणनीतिक हितों में गहराई से जुड़ी हुई थीं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि "यह मेरी ड्यूटी है कि मैं अपने देश की रक्षा करूं." यह वाक्य बताता है कि ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदने का निर्णय केवल सैन्य तकनीक तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति फिलीपींस की रणनीतिक प्रतिक्रिया है.

मार्कोस ने भारत के रक्षा अधिकारियों से ऑपरेशन सिंदूर की पूरी प्रक्रिया को समझने की इच्छा भी जताई. वह जानना चाहते हैं कि किस प्रकार से भारतीय सेनाओं ने इस मिसाइल को तैनात किया और उसका संचालन किस रणनीति के तहत किया गया. फिलीपींस की सैन्य नीति अब "विकसित साझेदारों" के साथ मिलकर अपनी क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है. उन्होंने संकेत दिया कि फाइटर जेट्स और युद्धपोतों की खरीदारी के सभी विकल्प खुले हैं. स्पष्ट है कि ब्रह्मोस सिर्फ शुरुआत है, सहयोग और भी गहरा हो सकता है.

चीन की चुनौती और भारत के साथ बढ़ता रणनीतिक सहयोग
दक्षिण चीन सागर में चीन का आक्रामक रवैया फिलीपींस समेत पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. चीन द्वारा समुद्री सीमाओं पर किए जा रहे एकतरफा बदलाव फिलीपींस को रणनीतिक रूप से मजबूर कर रहे हैं कि वह अपने रक्षा तंत्र को मजबूत करे. राष्ट्रपति मार्कोस ने कहा, “हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, हम अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए तैयार हो रहे हैं.” इस बयान से साफ झलकता है कि फिलीपींस युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर क्षेत्रीय सुरक्षा खतरे में आती है तो वह चुप भी नहीं बैठेगा. भारत ब्रह्मोस जैसे घातक हथियार का सह-निर्माता है, ऐसे में वह फिलीपींस के लिए एक भरोसेमंद रणनीतिक भागीदार बनकर उभरा है. भारत-फिलीपींस संबंध केवल सैन्य सहयोग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इनका विस्तार आर्थिक और तकनीकी क्षेत्रों तक भी होगा.

आर्थिक मोर्चे पर भी साथ PTA वार्ता और निवेश की संभावनाएं
रक्षा सहयोग के साथ-साथ भारत और फिलीपींस अब एक तरजीही व्यापार समझौते (PTA) के लिए भी गंभीर हैं. मार्कोस ने स्पष्ट कहा कि दोनों देश PTA को एक रणनीतिक मंच मानते हैं, जो आने वाले वर्षों में व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाएगा. उन्होंने फिक्की की तरफ से आयोजित ‘भारत-फिलीपींस सीईओ गोलमेज बैठक’ में यह बात कही कि फिलीपींस में व्यापार को आसान बनाने के लिए सरकार ने कई नीतिगत सुधार किए हैं. भारतीय निवेशकों के लिए अब फिलीपींस एक अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है. 2024-2025 में द्विपक्षीय व्यापार 3.3 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. यह आकंड़ा इस बात का संकेत है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध भी उसी तरह तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं जैसे कि रणनीतिक संबंध.

ये भी पढ़ें: ट्रंप का बिना नाम लिए प्रधानमंत्री का अमेरिका को सीधा जवाब- 'किसानों से बढ़कर कुछ नहीं, पता है कीमत चुकानी होगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

ChitraTripathi: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए नितिन..सपा ने क्यों लगाया परिवारवाद का आरोप? | BJP
SIR Controversy: BLO पर वोट काटने का दबाव, वीडियो हुआ वायरल | Jaipur | Viral Video | ABP News
Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ पर' विदेश मंत्रालय का बयान, China ने जताई थी आपत्ति
ChitraTripathi: परिवारवाद अभिशाप..फिर Nitin Nabin को क्यों चुना अध्यक्ष? | BJP President | UP
ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
राहुल गांधी को रायबरेली में मिली दादा फिरोज गांधी की अमानत, तुरंत मां सोनिया को भेजी फोटो
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
इतने दिन बाद किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, ये रहा लेटेस्ट अपडेट
Embed widget