नई दिल्ली: तेल की कीमतों में आज लगातार 10वें दिन गिरावट देखी गई. दिल्ली में तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 40 पैसे और डीजल पर 35 पैसे की कटौती की. इस कटौती के बाद पेट्रोल 80 रुपये 45 पैसे और डीजल 74 रुपये 38 पैसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. वहीं मुंबई की बात करें तो आज पेट्रोल की कीमत 85 रुपये 93 पैसे और डीजल की कीमत 77 रुपये 96 पैसे प्रति लीटर है.

पेट्रोलडीजल की कीमतों में कमी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में कमी की वजह से हो रही है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 0.66 फीसदी की कमजोरी के साथ 76.38 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ था. तेल बाजार विश्लेषक फिलहाल नरमी रहने की उम्मीद कर रहे हैं. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के भाव में और कमी आ सकती है. 10 दिनों की बात करें तो इन दिनों में पेट्रोल की कीमत में दो रुपये 38 पैसे औप डीजल पर 1 रुपये 31 पैसे की कटौती की गई है.