एक्सप्लोरर

पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमत: लोग हो रहे परेशान, तेल कंपनियां लगातार कमा रही मुनाफा

Petrol Diesel Price Hike Today: पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आंकड़े पेश किये हैं. आंकड़ों के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियां लगातार मुनाफा कमा रही हैं. साल 2018-19 में 1.97 लाख करोड़ की कमाई हुई.

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में जो आंकड़े दिए हैं वो चौंकाने वाले हैं. आंकड़ों के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियां लगातार मुनाफा कमा रही हैं.

लिखित जवाब में बताया गया है कि 2017-18 में सरकारी तेल कंपनियों ने कुल 69562 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था. जबकि 2018-19 के दौरान इस मुनाफे में थोड़ी और बढ़ोत्तरी हुई और ये 69714 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. हालांकि 2019-20 के दौरान इन कम्पनियों के मुनाफे में कमी दर्ज की गई है.

2019-20 में महज 1.97 लाख करोड़ रुपए की हुई कमाई

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 के दौरान तेल कंपनियों का मुनाफा 26941 करोड़ रुपया दर्ज किया गया है. हालांकि अंतिम आंकड़े में मुनाफा और बढ़ने की संभावना है. इन आंकड़ों में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी तेल वितरण कम्पनियों के अलावा ओएनजीसी, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड, गेल और ऑयल इंडिया जैसी तेल उत्पादन करने वाली कम्पनियों का मुनाफा भी शामिल किया गया है.

एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि इस साल पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले एक्साइज टैक्स से सरकार को होने वाली कमाई में इज़ाफा हुआ है. वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 (पिछले साल अप्रैल से इस साल जनवरी तक) के दौरान सरकार को एक्साइज टैक्स से 3.01 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई है. 2019-20 के दौरान ये कमाई महज 1.97 लाख करोड़ रुपए हुई थी.

हालांकि एक तथ्य ये भी है कि नियम के मुताबिक पेट्रोलियम पदार्थों से केंद्र सरकार को एक्साइज टैक्स के जरिए होने वाली कमाई का 42 फीसदी हिस्सा राज्य सरकारों में ही बांटा जाता है.

यह भी पढ़ें.

Budget Session: तेल के दामों को लेकर आज भी संसद में हंगामे के आसार, चर्चा की मांग कर रहा है विपक्ष

उत्तराखंड में सियासी सस्पेंस: विधायक मुन्ना चौहान का दावा- सीएम को पार्टी का पूरा समर्थन, रावत ने बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तूफान से पहले की शांति...', डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर से होगा ईरान पर अटैक?
'तूफान से पहले की शांति...', ट्रंप के सोशल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या फिर ईरान पर होगा अटैक?
केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
7.75 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत-स्वीडन व्यापार, PM मोदी-क्रिस्टरसन के बीच निवेश पर बनी बात
7.75 अरब डॉलर के पार पहुंचा भारत-स्वीडन व्यापार, PM मोदी-क्रिस्टरसन के बीच निवेश पर बनी बात
त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय, मामले की जांच के लिए बनाई हाई लेवल कमेटी
राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय, मामले की जांच के लिए बनाई हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

Crime News : बाबा रे बाबा... 'पिस्तौल बाबा'! | Sansani
Sandeep Chaudhary | Inflation | Iran US War: ट्रंप का 'स्लेज हैमर' और 'आपदाओं का दशक'! | Video Game
Rajdhani Train Fire: राजधानी एक्सप्रेस में कैसे लगी भीषण आग ? | Short Circuit
Janhit : ईरान पर कभी भी हमला कर सकते हैं Trump ? | Iran-US War Update
Fuel Crisis : पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़, 48 घंटे में दोबारा बढ़ी CNG! | ABP Report

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
‘टैगोर-नेता जी की धरती को डर और ताकत से नहीं...’, बंगाल में बुलडोजर एक्शन पर बोलीं ममता बनर्जी
Eid-Al-Adha 2026: भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत में किस दिन मनाई जाएगी बकरीद? दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कर दिया बड़ा ऐलान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
श्रेयस अय्यर ने बताया RCB से हार का सबसे बड़ा कारण, प्लेऑफ को लेकर दिया बड़ा बयान
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'कोई साथ रहना नहीं चाहता...', सलमान खान को सता रहा अकेलापन? शर्टलेस फोटो शेयर कर कही ये बात
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
'नई सरकार को जल्दी नहीं...', कमल हासन ने तमिलनाडु की जनता से की खास अपील, रजनीकांत को लेकर क्या बोले?
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, जानें देश के मौसम का हाल
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Pregnancy High BP: 2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
2 मिनट का टेस्ट और मां-बच्चे की जिंदगी सुरक्षित, जानें प्रेग्नेंसी में क्यों है यह जरूरी?
Embed widget