केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या गाड़ी चलाना हो जाएगा महंगा? जानें क्या बोली सरकार
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. केंद्र ने कहा है कि शुल्क बढ़ाए जाने का असर खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ेगा.

Petrol Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने सोमवार (7 अप्रैल,2025) को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें रात 12 बजे से लागू होंगी. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के चलते सोमवार की सुबह शेयर बाजार में हाहाकार मच गया. शेयर बाजार में सेंसेक्स तीन हजार पॉइंट से ज्यादा गिर गया.
आम आदमी पर नहीं पड़ेगा असर
सरकार की ओर से जारी आदेश में सोमवार (7 अप्रैल 2025) को कहा गया कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, "मैं साफ कर दूं कि एक्साइज दरों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों पर नहीं पड़ेगा."
'खुदरा कीमतों में नहीं होगी बढ़ोतरी'
वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आम आदमी पर इसका बोझ नहीं पड़ेगा. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ONGC) को सूचित किया है कि खुदरा कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी. पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब उत्पाद शुल्क बढ़ जाने से ऐसा होने की संभावना कम हो गई है.
PSU Oil Marketing Companies have informed that there will be no increase in retail prices of #Petrol and #Diesel, subsequent to the increase effected in Excise Duty Rates today.#MoPNG
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 7, 2025
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ऐसे समय में बढ़ाई है, जब क्रूड ऑयल 4 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली में अभी पेट्रोल 94 रुपये और डीजल 87 रुपये लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये बिक रहा है. (ये आंकड़े 7 अप्रैल 2025 तक के हैं.)
ये भी पढ़ें : 'मोदी और ट्रंप नुकसान पहुंचाने में माहिर', शेयर बाजार हुआ धड़ाम तो कांग्रेस ने साधा पीएम पर निशाना
Source: IOCL



























