एक्सप्लोरर

याचिकाकर्ता ने की 6 हाई कोर्ट जजों पर FIR की मांग, SC ने सीनियर वकील को मदद के लिए किया नियुक्त

याचिकाकर्ता रवि कुमार ने बतौर वकील सुप्रीम कोर्ट से बार-बार कहा कि जब उसने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की परीक्षा में टॉप किया था, तब नियमों में बदलाव कर दूसरे व्यक्ति को नौकरी देना गलत था.

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (17 जुलाई, 2025) को अपनी तरह का एक अनोखा मामला आया. याचिकाकर्ता ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के सदस्यों और दिल्ली हाई कोर्ट के जजों पर अपने मामले में जानबूझकर गलत आदेश देने का आरोप लगाया. उसने सभी पर FIR दर्ज करने की मांग की. शुरू में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को सुनने से मना किया. हालांकि, बाद में वरिष्ठ वकील एस. मुरलीधर को मामले में एमिकस क्यूरी नियुक्त कर दिया. मुरलीधर खुद भी दिल्ली हाई कोर्ट के जज और ओडिशा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं.

याचिकाकर्ता रवि कुमार का कहना था कि उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के अलावा IIM से भी पढ़ाई की है. उसने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में एक पद के लिए परीक्षा दी. परीक्षा में उसने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए. लेकिन उसकी जगह अहमदाबाद के रहने वाले सूर्यकांत सोलंकी को नौकरी दे दी गई. इसके लिए नियमों में बदलाव किया गया.

अपना मुकदमा लड़ने के लिए खुद खड़े हुए रवि कुमार

अपने मुकदमे की पैरवी के लिए बतौर वकील रवि कुमार खुद पेश हुए. जस्टिस सूर्य कांत और जोयमाल्या बागची की बेंच ने याचिका पर हैरानी जताते हुए उसे प्रचार के लिए दाखिल कहा. कोर्ट ने रवि कुमार से यह भी पूछा कि किस कानून के तहत हाई कोर्ट के जजों के खिलाफ उनके न्यायिक काम के लिए FIR दर्ज हो सकती है.

याचिकाकर्ता ने कोर्ट में दी दलील

याचिकाकर्ता ने बार-बार कहा कि जब उसने परीक्षा में टॉप किया था, तब नियमों में बदलाव कर दूसरे व्यक्ति को नौकरी देना गलत था. CAT के न्यायिक सदस्यों ने उस पर गलत बात को स्वीकार कर लेने का दबाव बनाया. आदेशों को जारी करने के बाद उन्हें बदला गया. इन बातों का विरोध करने पर उस पर अवमानना का मुकदमा चलाया गया. हाई कोर्ट के जजों का भी रवैया उसके खिलाफ रहा.

जस्टिस सूर्य कांत ने याचिका पर हैरानी जताते हुए कहा, "आप बहुत योग्य व्यक्ति हैं. शायद सब से ज्यादा कानून जानते हैं. अगर फैसला आपके मन मुताबिक नहीं आया, तो जज पर ही FIR की मांग करेंगे?" आखिरकार कोर्ट ने वरिष्ठ वकील मुरलीधर को अपनी सहायता के लिए नियुक्त कर लिया.

यह भी पढ़ेंः गुरुग्राम जमीन घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, ED ने 11 लोगों को बनाया आरोपी

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल- वीडियो वायरल
स्टेज पर फोटो खिंचाने आई बहन पर फूटा दुल्हन का गुस्सा! ऐसे घूरा कि सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
Embed widget