एक्सप्लोरर

आचार्य प्रशांत के शिष्यों ने महाकुंभ को बताया अंधविश्वास, नागा साधुओं ने लगा दी क्लास! वीडियो वायरल

Mahakumbh Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नागा साधु कुछ लोगों को पीट रहे हैं और उन पर भड़क रहे हैं क्योंकि वह लोग महाकुंभ को अंधविश्वास बता रहे थे.

Mahakumbh Video Viral: महाकुंभ परिसर में जहां एक ओर श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर यह देखने के लिए मिला कि नागा साधुओं ने कुछ लोगों को पीट दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि कोई नागा साधु किसी को क्यों ही पीटेगा. इसके पीछे भी एक बड़ा कारण है. हुआ कुछ यूं कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़े तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग महाकुंभ को अंधविश्वास बताकर साहित्य बांट रहे थे. बस यही देखकर महाकुंभ में आस्था रखने वाले नागा साधु भड़क गए और उन्होंने महाकुंभ को अंधविश्वास कहने वालों की जमकर धुनाई कर दी. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नागा साधु कुछ लोगों को पीट रहे हैं और उन पर भड़क रहे हैं क्योंकि वह लोग महाकुंभ को अंधविश्वास बता रहे थे. ये देख क्रोधित हुए नागा साधुओं ने उनके साहित्य में आग लगा दी. इन पोस्टरों को महाकुंभ के मेले में दिखया जा रहा था, जिसमें लिखा था, “अंधविश्वास का मेला है कुंभ एक बहाना. मुक्ति चाहिए तो समझ को जगाना.” सोशल मीडिया के मुताबिक यह घटना मकर संक्रांति के अमृत स्नान के समय की है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि ये पोस्टर दिखाने वाले ये लोग आचार्य प्रशांत के शिष्य हैं. 

नागा साधुओं ने क्यों लगा दी आग?

इतना ही नहीं जो लोग यह पोस्टर दिखा रहे थे, वह लोग माइक से भी इस बात का अनाउंसमेंट जोर-जोर से कर रहे थे, जिसकी आवाज नागा बाबाओं के कान में पड़ गई. यह सुनने के बाद बाबा वहां पर जमा हो गए और पोस्टर में लिखी बात देख भड़क गए. बस इसके बाद क्या था. इन लोगों के पूरे के पूरे सेटअप को नागा साधुओं ने तोड़ डाला और आग लगा डाली. वीडियो में तो कुछ लोगों को ये भी कहते सुना जा सकता है कि इस पोस्टर को संभाल कर रखो, इसे योगी बाबा को दिखाया जाएगा.

क्या बोले इस्कॉन के प्रवक्ता?

इसको लेकर कोलकाता इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने एक्स पर कहा, "नागा साधुओं ने प्रयागराज के महाकुंभ में आचार्य प्रशांत के अनुयायियों को पोस्टर और किताबों के साथ देखा, जिसमें पवित्र समागम को ढोंग कहा गया है. हिंदुओं को तथाकथित आचार्यों और छद्म गुंडों से सावधान रहना चाहिए, जो युवाओं को सनातन धर्म को त्यागने के लिए गुमराह करते हैं. हमारी जड़ों को निशाना बनाने वाले इस जागृत एजेंडे से सावधान रहें."

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह वीडियो शेयर करते हुए सवाल भी उठाया है कि महाकुंभ परिसर में घुसे यह लोग किस मानसिकता के हैं… सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कुछ लोगों का कहना है कि साधु ने ऐसे लोगों की धुनाई करके बिल्कुल सही किया. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह तुच्छ मानसिकता का प्रदर्शन है. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सरकार बनते ही बड़ी योजना लाएगी बीजेपी, जानें किसे 21 हजार देने का कर दिया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 दशक बाद 'टैंक अधिकारी' के हाथों में भारतीय सेना की बागडोर, जानिए कौन हैं पेरिस से पढ़े नए आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ
3 दशक बाद 'टैंक अधिकारी' के हाथों में भारतीय सेना की बागडोर, जानें कौन हैं नए आर्मी चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ
'केंद्र ने हिमाचल के विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर, लेकिन कांग्रेस सरकार...', जेपी नड्डा का बड़ा बयान
'केंद्र ने हिमाचल के विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर, लेकिन कांग्रेस सरकार...', जेपी नड्डा का बड़ा बयान
TMC Crisis: अभिषेक बनर्जी के घर CID की तलाशी पर कीर्ति आज़ाद का BJP पर हमला, बोले- 'विपक्षी नेताओं को...'
अभिषेक बनर्जी के घर CID की तलाशी पर कीर्ति आज़ाद का BJP पर हमला, बोले- 'विपक्षी नेताओं को...'
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा 'मेगा जॉब फेयर', जानें सब कुछ
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस का बड़ा कदम, 19 जून को लगेगा 'मेगा जॉब फेयर', जानें सब कुछ

वीडियोज

Bollywood News: धमाल 4, 10 करोड़ के खजाने की दौड़ में लौटी Ajay Devgn की धमाकेदार गैंग (13.06.26)
New Mahindra Thar 3 door ownership review | #mahindra #mahindrathar #autolive
Iran US War | Ceasefire Deal: ईरान के सामने ट्रंप ने टेकें घुटने! क्या जिनेवा में होगी महा-डील?
IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force
IAF Plane Crash : Air Force का AN-32 क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | Jorhat | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल
चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल
बंगाल में 4000 EVM जलने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद बोले, 'अगर हम आज नहीं जागे तो...'
बंगाल में 4000 EVM जलने पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद बोले, 'अगर हम आज नहीं जागे तो...'
सबसे लंबा भारतीय गेंदबाज... 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू, जानें दोनों के बारे में सबकुछ
सबसे लंबा भारतीय गेंदबाज... 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू, जानें दोनों के बारे में सबकुछ
अंगूठी और गले में पेंडेंट..., Trisha Krishnan ने की सीक्रेट सगाई? वायरल तस्वीर के बाद उठे सवाल
अंगूठी और गले में पेंडेंट..., Trisha Krishnan ने की सीक्रेट सगाई? वायरल तस्वीर के बाद उठे सवाल
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम, सुदीप बंदोपाध्याय ने भी छोड़ा साथ? ममता बनर्जी को लग सकता है झटका
TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम, सुदीप बंदोपाध्याय ने भी छोड़ा ममता का साथ?
तोरई की खेती का नया और हिट फॉर्मूला, अपनाएं यह तकनीक और एक बीघे में पाएं लाख रुपये का रिटर्न
तोरई की खेती का नया और हिट फॉर्मूला, अपनाएं यह तकनीक और एक बीघे में पाएं लाख रुपये का रिटर्न
Video: मासूमों को दिखाई क्रूरता! क्लास में बच्चों को थप्पड़ मारता टीचर कैमरे में कैद- वीडियो वायरल
मासूमों को दिखाई क्रूरता! क्लास में बच्चों को थप्पड़ मारता टीचर कैमरे में कैद- वीडियो वायरल
Embed widget