नई दिल्ली: देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. इसके देश में 341 मामले सामने आ चुके हैं और ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक सात लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है. इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने में सोशल डिस्टेंसिंग का सबसे बड़ा रोल है.

इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में लोगों से आज यानी जनता कर्फ्यू के दिन शाम के पांच बजे पांच मिनट तक ताली, थाली, ढोल इत्यादि बजाने की अपील की थी. पीएम मोदी ने कहा था कि इसका मकसद उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना है जो इस लड़ाई में सबसे आगे खड़े हैं.

लोगों ने दिया बखूबी साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अपील पर लोगों ने उनका बखूबी साथ दिया है और शाम के पांच बजने से पहले ही लोग देश के कोने-कोने से अपने घरों के बालकनी में आ गए और काफी समय तक कोरोना की लड़ाई में जुटे लोगों को सलाम करने के लिए ताली, थाली, ढोल और शंख बजाते रहे.

इस मुहिम को लेकर एबीपी न्यूज़ ने भी अपने पाठकों से खास अपील की थी. एबीपी न्यूज़ ने दर्शकों से इस दौरान के दृश्य का वीडियो बना भेजने की अपील की थी. आज सुबह लोग इस तरह के कई वीडियो हमें ई-मेल, ट्विटर, फेसबुक और शेयर चैट के माध्यम से भेज रहे हैं. लेकिन अगर आपने अभी तक हमें अपना वीडियो नहीं भेजा है तो अभी भेजें. उसे हम एबीपी न्यूज़ पर दिखाएंगे.

यहां भेज सकते हैं वीडियो

आप कई माध्मय के जरिए हमें वीडियो भेज सकते हैं. ट्विटर, फेसबुक और शेयर चैट पर #CoronaKoDhona हैशटैग लिखकर आप हमें वीडियो भेज सकते हैं. इसके अलावा सीधे ई-मेल के जरिए भी आप भी वीडियो भेज सकते हैं. इसके लिए आप हमें social@abpnews.in पर वीडियो भेजें.