एक्सप्लोरर

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को परिवार से मिली बात करने की इजाजत, कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?

तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जो 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी है.

Tahawwur Hussain Rana: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार (9 जून, 2025) को अपने परिवार से फोन के जरिए बात करने की इजाजत दे दी है.

राणा ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर कर अपने परिवार से बात करने की परमीशन मांगी थी, जिसे सोमवार को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. फिलहाल कोर्ट की तरफ से केवल एक बार ही बात करने की इजाजत दी गई है. इससे पहले 24 अप्रैल को राणा की याचिका खारिज कर दी गई थी.

सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट ने क्या कहा?
तहव्वुर की याचिका पर सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा कि परिवार से फोन पर बातचीत के दौरान जेल ऑथरिटी का सीनियर अधिकारी मौजूद रहेगा. कोर्ट ने तहाव्वुर राणा से पूछा कि क्या आपने परिवार को कॉल किया था, क्या आपकी अपने परिवार से बात हुई?

NIA की हिरासत में है तहव्वुर राणा
तहव्वुर राणा ने कोर्ट को बताया कि भारत और अमेरिका में 9 घंटे के समय का डिफरेंस है. पटियाला हाउस कोर्ट ने तहव्वुर राणा की सेहत से जुड़ी रिपोर्ट तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगी है. तहव्वुर राणा फिलहाल 9 जुलाई तक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की हिरासत में है. 28 अप्रैल को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 12 दिनों के लिए कस्टडी बढ़ा दी थी.

कौन है तहव्वुर हुसैन राणा
तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, जो 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी है. मुंबई हमले से पहले कई जगहों की रेकी की थी. तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया है. उसके बाद से ही राणा तिहाड़ जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें:

राज के लिए किया मर्डर? 'अगर ऐसा है तो...', सोनम के बारे में क्‍या बोली राजा रघुवंशी की भाभी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget