एक्सप्लोरर

26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को राहत नहीं, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Tahawwur Rana Judicial Custody: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है. राणा की पिछली न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया. राणा के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) आतंकवाद के गंभीर आरोपों की जांच कर रही है.

NIA ने तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है. इस चार्जशीट में राणा की भूमिका को लेकर नए तथ्यों और खुलासों का हवाला दिया गया है. 

13 अगस्त को कोर्ट में होगी सुनवाई

कोर्ट ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर विचार के लिए 13 अगस्त 2025 की तारीख तय की है. NIA की चार्जशीट में राणा की पाकिस्तान सेना और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के साथ साजिश में संलिप्तता को रेखांकित किया गया है. 

राणा ने की परिवार से बात करने की मांग

तहव्वुर राणा ने कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है, जिसमें उसने नियमित अंतराल पर अपने परिवार से फोन पर बातचीत करने की इजाजत मांगी है. NIA कोर्ट 15 जुलाई को इस याचिका पर सुनवाई करेगी.

हुसैन राणा ने पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, राणा ने पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियों की इस हमले में संलिप्तता की बात स्वीकारी है. उसने यह भी कबूला है कि वह 26/11 हमलों के दौरान मुंबई में मौजूद था और यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा था.

NIA की हिरासत में जारी है पूछताछ

तहव्वुर राणा इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कस्टडी में है. वह 26/11 हमले से जुड़े मामलों में पूछताछ का सामना कर रहा है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे.

खुद को पाकिस्तानी सेना का ‘ट्रस्टेड एजेंट’ बताया 

मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में राणा ने खुद को पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट बताया है. उसने बताया कि हमलों के दौरान वह खुद मुंबई में मौजूद था और उसका वहां रहना हमले की रणनीति का अहम हिस्सा था.

लश्कर-ए-तैयबा से ट्रेनिंग की बात भी स्वीकारी

राणा ने लश्कर-ए-तैयबा से प्रशिक्षण लेने की बात भी स्वीकार की है. उसने बताया कि वह अमेरिका में बंद आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के साथ पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका है. दोनों ने एक साथ आतंकी शिविरों में हिस्सा लिया और मुंबई हमले की साजिश में मिलकर काम किया.

ये भी पढ़ें-

'बिहार चुनाव को चोरी करने की हो रही कोशिश', राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन को घेरा, भाजपा पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता अबू ताहिर का बड़ा बयान, 'नंदीग्राम में जीतेगी BJP'
TMC नेता अबू ताहिर का बड़ा बयान, 'नंदीग्राम में जीतेगी BJP'
CGPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, ED के सामने भूपेश बघेल के OSD ने उगले राज
CGPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, ED के सामने भूपेश बघेल के OSD ने उगले राज
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
सरकार ने Air India को किया तलब, बिना इमिग्रेशन भागे 3 विदेशी
सरकार ने Air India को किया तलब, बिना इमिग्रेशन भागे 3 विदेशी

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
बप्पा के लिए बना 24 कैरेट सोने वाला मोदक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Embed widget