Parliament Budget Session Live: 'युद्ध से व्यापार के रास्ते प्रभावित, ईरान, इजरायल और अमेरिका के संपर्क में हम', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी
Parliament Budget Session Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि यह आवश्यक है कि भारत की संसद से मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एकमत और एकजुट आवाज दुनिया में जाए.
एबीपी लाइवLast Updated: 24 Mar 2026 02:27 PM

बैकग्राउंड
पश्चिम एशिया में जारी जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच लगातार हो रहे हमलों ने पूरे क्षेत्र को जंग के मैदान...More
पश्चिम एशिया में जारी जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है. ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच लगातार हो रहे हमलों ने पूरे क्षेत्र को जंग के मैदान में बदल दिया है. मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच यह संघर्ष अब 25वें दिन में पहुंच गया है, जिससे न सिर्फ क्षेत्रीय तनाव बढ़ा है बल्कि दुनिया भर में तेल और ऊर्जा सप्लाई पर भी असर साफ दिखने लगा है.पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट पर राज्यसभा में अपने संबोधन में कहा, ईरान युद्ध से व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं. गैस, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई प्रभावित हो रही है. गल्फ देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय लोग रहते हैं. उनकी सुरक्षा भी भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता है. होर्मुज स्ट्रेट में बहुत सारे जहाज फंसे हैं, इसमें बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर्स हैं.ईरान-इजरायल और अमेरिका के संपर्क में हैं- पीएम मोदीईरान, अमेरिका और इजरायल के साथ संपर्क में हैं. हमने होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी उनसे बात की है. कमर्शियल जहाजों पर हमला और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट अस्वीकार्य है. भारत ने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले का विरोध किया है. भारत ने इस समस्या के समाधान के लिए संवाद का ही रास्ता सुझाया है. युद्ध में किसी के भी जीवन में संकट मानवता के हक में नहीं है. भारत का सतत प्रयास सभी पक्षों को शांति पूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करने का है. 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित लौटे-पीएम मोदीयुद्ध शुरू होने के बाद से 3.75 लाख भारतीय सुरक्षित भारत वापस लौट चुके हैं. ईरान से भी 1 हजार से ज्यादा भारतीय सुरक्षित वापस लौटे हैं. इनमें 700 से अधिक मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवा हैं. बीते कुछ दिनों में दुनिया के अनेक देशों से कच्चा तेल और एलपीजी से भरे जहाज भारत आए हैं. बीते 11 वर्षों में निरंतर निर्णय लिए गए हैं. एनर्जी इंपोर्ट का विकेंद्रीकरण ऐसे ही प्रयासों का हिस्सा है. पहले 27 देशों से एनर्जी इंपोर्ट होता था, आज 41 देशों से एनर्जी इंपोर्ट कर रहा है भारत. हमारी तेल कंपनियां संकट के समय के लिए काफी मात्रा में पेट्रोल और डीजल का भंडार रखती हैं.दुनिया की ऊर्जा सप्लाई पर असरइस जंग का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है. तेल के दामों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया है और कई देशों में सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो इसका असर आम लोगों तक भी पहुंच सकता है.भारत भी अलर्ट मोड मेंइस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत सरकार भी पूरी तरह सतर्क है. सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठाने की तैयारी में है, ताकि देश पर इसका असर कम से कम पड़े.लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान आजनरेंद्र मोदी आज लोकसभा में इस पूरे मुद्दे पर सरकार का रुख साफ करेंगे. माना जा रहा है कि वे अपने संबोधन में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, भारत पर उसके असर और सरकार की रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे.क्या हो सकती है भारत की रणनीति?सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री यह भी बता सकते हैं कि भारत इस संकट से कैसे निपटेगा और आगे की क्या तैयारी है. इसमें ऊर्जा सुरक्षा, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और आर्थिक असर को कम करने जैसे मुद्दों पर फोकस किया जा सकता है.बढ़ती चिंता, सबकी नजर भारत के रुख परमौजूदा हालात को देखते हुए पूरी दुनिया की नजर अब बड़े देशों के फैसलों पर टिकी है. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का बयान न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अहम माना जा रहा है.
Parliament Budget Session Live: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी फॉरेन पालिसी को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पर्सनल फॉरेन पालिसी बना लिया है. मोदी वहीं करेगें जो अमेरिका और इजरायल बोलेंगे. उन्होंने कहा कि दिखता नहीं है कि कोई भारत का पीएम है. अभी एलपीजी में सबकुछ दिख गया. मोदी जी कोविड काल को भूल गये क्या स्थिति बनी थी. राहुल गांधी ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग होनी चाहिए. कल हम आल पार्टी मींटिग में नहीं रह पाएंगें. हमारा केरल में प्रोग्रामा है.