एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने हरियाणा में अभय चौटाला के साथ मनाई दिवाली, बोले- सुख दुख में...

Pakistani Leader Celebrates Diwali in Haryana: अभय चौटाला ने लिखा, "हम मुख्य अतिथि के रूप में पाकिस्तान से आए सांसद अब्दुल रहमान साहब के स्वागत के लिए भी गांव वालों का शुक्रिया अदा करते हैं."

Pakistani Leader Celebrates Diwali in Haryana: पाकिस्तान के पूर्व गृह राज्य मंत्री अब्दुल रहमान खान कांजू ने हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता अभय चौटाला के परिवार से मुलाकात कर उनके साथ दिवाली मनाई और दो नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों के स्वागत के लिए आयोजित समारोह में हिस्सा लिया. हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में गुरुवार (31 अक्टूबर 2024 ) शाम आयोजित समारोह में इनेलो के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी उपस्थित थे.

अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत देवीलाल के पौत्र आदित्य देवीलाल हाल में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में रानिया और डबवाली सीट से जीते हैं. अभय चौटाला ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार (1 नवंबर 2024) को लिखा, "हम कल शाम हमारे पैतृक गांव चौटाला की जमीन पर हमारे प्रिय आदित्य देवीलाल जी और अर्जुन सिंह चौटाला का स्वागत समारोह आयोजित करने के लिए सभी ग्रामवासियों के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं."

अभय चौटाला ने किया धन्यवाद

अभय चौटाला ने लिखा, "हम इस विशेष मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पाकिस्तान से आए सांसद अब्दुल रहमान साहब के स्वागत के लिए भी गांव वालों का शुक्रिया अदा करते हैं." इस मौके पर कांजू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें दिवाली के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने का मौका मिला है. पाकिस्तान के लोधरां से आए कांजू ने आदित्य और अर्जुन को विधायक चुने जाने पर बधाई दी.

'सरहद भले ही अलग, लेकिन सुख-दुख में साथ खड़े रहे'

पाकिस्तानी नेता ने अभय सिंह चौटाला की ओर इशारा करते हुए कहा, "हम सीमा के आरपार रह रहे हो सकते हैं, लेकिन अभय और ओपी चौटाला हमारे सुख दुख में हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं. अभय हरियाणा के शेर हैं." उन्होंने कहा, "दिवाली प्रकाश का पर्व है, जो अंधेरे को दूर करता है और अल्लाह से दुआ है कि दोनों देशों के लोगों को खुशी दें."

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का टूटा पैर, दुबई में फ्लाइट से उतरते वक्त हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
MP में बड़ी सियासी हलचल, CM ने मंत्री से छीना अहम विभाग, मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ाया मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget