एक्सप्लोरर

पाक नागरिकों की हत्या के आरोप पर भारत की खरी-खरी, विदेश मंत्रालय ने कहा- जैसा बोएंगे, वैसा काटेंगे

India-Pak Relations: पाक‍िस्‍तान ने एक बार फ‍िर से भारत के ख‍िलाफ मनगढ़ंत आरोप लगाकर ताजा प्रोपेगेंडा छेड़ा है. भारत और कई देशों ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. 

India-Pakistan Relations: पाक‍िस्‍तान ने दो नागर‍िकों की हत्‍या में भारत की संल‍िप्‍तता के आरोप लगाकर नया प्रोपेगेंडा छेड़ा है. भारत ने पड़ोसी मुल्‍क के इन आरोपों को खार‍िज किया है. भारत ने इसे पाकिस्तान की ओर से दुष्प्रचार किए जाने का ताजा प्रयास बताया है.    

भारत ने कहा क‍ि जैसा कि दुनिया जानती है, पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद, संगठित अपराध और अवैध अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का केंद्र रहा है. भारत और कई अन्य देशों ने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह आतंक और हिंसा के अपने कल्‍चर को समाप्‍त करे. 

'अपने कुकर्मों के लिए दूसरों को दोषी ठहराना न्यायोचित नहीं' 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का कहना है क‍ि पाकिस्तान जो बोएगा वही काटेगा... अपने कुकर्मों के लिए दूसरों को दोषी ठहराना न तो न्यायोचित हो सकता है और न ही क‍िसी समस्‍या का कोई समाधान. इस तरह की हरकतें पाक‍िस्‍तान की ओर से क‍िए जा रहे दुष्‍प्रचार के ताजा उदाहरण हैं. 

पाकिस्तान ने लगाए ये आरोप  

पाकिस्तान ने गुरुवार (25 जनवरी) को दावा किया कि उसके पास पिछले साल सियालकोट और रावलकोट में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 2 पाकिस्तानी आतंकवादियों की हत्या और कथित 'भारतीय एजेंट' के बीच संबंधों के 'पुख्‍ता सबूत' हैं. 

उधर, विदेश सचिव मुहम्मद साइरस सज्जाद काजी ने भी आरोप लगाया क‍ि भारत पाकिस्तान के 'अतिरिक्त-क्षेत्रीय और न्यायेतर हत्याओं' में शामिल रहा है. 

इन हत्‍याओं पर पाक‍िस्‍तान मढ़ रहा दोष 

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के प्रमुख सहयोगी और पठानकोट में भारतीय वायु सेना बेस पर 2016 के हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ को 11 अक्टूबर, 2023 को पंजाब प्रांत के सियालकोट की एक मस्जिद में गोली मार दी गई थी. वहीं, 8 सितंबर, 2023 को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

यह भी पढ़ें: रिपब्लिक डे परेड के लिए कौन हैं चीफ गेस्ट, शेड्यूल से लेकर सुरक्षा के इंतजाम तक, जानें सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी सरकार में नौकरी नहीं मिलने पर EWS महिलाएं पहुंचीं SC, आय प्रमाण पत्र देखकर क्यों बोला कोर्ट- आप दावा नहीं कर सकते...
यूपी सरकार में नौकरी नहीं मिलने पर EWS महिलाएं पहुंचीं SC, आय प्रमाण पत्र देखकर क्यों बोला कोर्ट- आप दावा नहीं कर सकते...
PM मोदी ने महिलाओं को लिखा पत्र, बताया देश की प्रगति का आधार, बोले - जल्द पारित होगा आरक्षण बिल
PM मोदी ने महिलाओं को लिखा पत्र, बताया देश की प्रगति का आधार, बोले - जल्द पारित होगा आरक्षण बिल
West Bengal News: फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव! पुलिस ने बरामद किए हथियार और गोलियां
West Bengal News: फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव! पुलिस ने बरामद किए हथियार और गोलियां
Tamil Nadu: स्कूल के अंदर खौफनाक वारदात! शिक्षिका के सिर और गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट
स्कूल के अंदर खौफनाक वारदात! शिक्षिका के सिर और गर्दन पर वार कर उतारा मौत के घाट

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: अमेरिका की होर्मुज नाकेबंदी से सऊदी अरब परेशान, ट्रंप पर बना रहा दबाव, ईरान-US की बातचीत पर आया पाकिस्तान का रिएक्शन
Live: अमेरिका की होर्मुज नाकेबंदी से सऊदी अरब परेशान, ट्रंप पर बना रहा दबाव, ईरान-US की बातचीत पर आया PAK का रिएक्शन
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
CM नीतीश कुमार ने अपनी अंतिम कैबिनेट की बैठक में क्या कहा? 'आगे बिहार में…'
Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
दिल्ली से सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून, आज शुरू हो जाएगा एक्सप्रेस-वे, PM मोदी देंगे गिफ्ट
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
Assi OTT Release: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
US Iran Peace Talk: तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
तारीख तय... सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 
Aluminium Foil Door Trick: दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
दरवाजे के हैंडल पर क्यों लपेट रहे हैं लोग एल्युमिनियम फॉयल? वजह जानकर चौंक जाएंगे
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
किसान भाई इस तरीके से करें काजू की खेती, होगी लाखों की कमाई
Embed widget