भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में से एक पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है. सरकार ने मरणोपरांत देश के कुछ नायकों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है. इनमें दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र देओल समेत कई लोग शामिल हैं. इन पद्म अवॉर्ड्स में 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 114 नायक को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. 

Continues below advertisement

इन शख्सियतों को मिला मरणोपरांत पद्म अवॉर्ड

मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड कला के क्षेत्र में धर्मेंद्र देओल को मिला है. इनके अलावा वीएस अच्युतानंदन को सामजिक कार्यों के लिए पद्म विभूषण अवॉर्ड मिला है. पद्म भूषण अवॉर्ड मरणोपरांत पीयूष पांडेय को कला के क्षेत्र में मिला है. शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला है. वीके मल्होत्रा को सार्वजनिक क्षेत्र के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण मिला है.

Continues below advertisement

इनके अलावा बिहार के विश्व बंधू को कला के लिए, आंध्र प्रदेश के गरिमल्ला बालाकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में,  हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत)  कला के लिए पश्चिम बंगाल, कविन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत)  सार्वजनिक मामलों के लिए  असम, रामा रेड्डी ममीडी (मरणोपरांत)- पशुपालन- तेलंगाना, सतीश शाह (मरणोपरांत)- कला के लिए- महाराष्ट्र, टीटी जगन्नाथन (मरणोपरांत), उद्यम- कर्नाटक, दिमीर मेस्तविरिष्की (मरणोपरांत)- खेल के लिए- जॉर्जिया और युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत)- कला के लिए- मणिपुर को पद्मश्री अवॉर्ड से सरकार ने सम्मानित किया है. 

अवॉर्ड की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवॉर्ड से सम्मानित लोगों को बधाई देते हुए एक्स पर कहा कि हमारे देश के लिए उनके बेहतरीन योगदान के लिए सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई. अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी काबिलियत, लगन और सेवा हमारे समाज को और बेहतर बनाती है. यह सम्मान उस कमिटमेंट और काबिलियत की भावना को दिखाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है.

केंद्रीय मंत्री ने दी अवॉर्ड विजेताओं को बधाई

इधर, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने X पर पोस्ट कर कहा कि भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में प्रमुख योगदान निभा कर देश और राष्ट्र की प्रतिष्ठा एवं सम्मान को बढ़ाने के लिए काम करने वाले महानुभावों को पद्मा पुरस्कारों से सम्मानित होने के लिए उनका अभिवादन एवं बधाई.