एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: नूरखान एयरबेस पर अटैक हुआ है... न्यूक्लियर हमले की दहशत में US से बचाने की गुहार लगाने लगा पाकिस्तान

India Attack On Pakistan: भारत ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए उसके कई एयरबेस, मिलिट्री बेस और यहां तक कि एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए.

Operation Sindoor: 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम आतंकी हमला करके पाकिस्तान ने जो अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की, उसका जवाब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी देश में तबाही मचाकर दे दिया. आतंकी ठिकाने मिट्टी में मिला दिए गए, मिलिट्री बेस, एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम ध्वस्त हो गए. रावलपिंडी के जिस नूर खान एयरबेस पर वो फक्र करता था, भारत के जाबांज जवानों ने उसे भी नहीं छोड़ा और तबाह कर दिया.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जब नूर खान एयरबेस धुआं-धुआं हुआ तो उसे डर सताने लगा कि कहीं भारत उसके परमाणु कमांड सेंटर पर हमला न कर दे. रिपोर्ट में दावा किया गाया कि नूरखान एयरबेस पर हमला इस बात की चेतावनी थी कि भारत का अगला निशाना उसके परमाणु बम हैं और वो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर है.  

नूर खान एयरबेस पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लोग चिल्लाते नजर आ रहे हैं कि नूरखान एयरबेस पर हमला हो गया है. लोग कह रहे हैं, “भाईजान नूर खान एयरबेस में आकर मिसाइल गिरी है. अटैक हुआ है नूर खान एयरबेस पर. अभी-अभी एक जहाज गुजरा है और हमला किया है.”  

पाकिस्तान की रीढ़ की हड्डी है नूर खान एयरबेस

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, सबसे खतरनाक घटना 9 मई की देर रात हुई, जब रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस पर विस्फोट हुए. यह बेस पाकिस्तानी वायु सेना का प्रमुख परिवहन और ईंधन भरने वाला केंद्र है और स्ट्रेटिजिक प्लान डिवीजन से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है. यह कमांड पाकिस्तान के लगभग 170 परमाणु हथियारों की देखरेख करता है.

परमाणु कमांड अथॉरिटी के खात्मे का डर

पाकिस्तान की परमाणु स्थिति से परिचित एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने अखबार को बताया कि इस्लामाबाद को हमेशा से डर लगा रहता है कि उसके परमाणु कमांड इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई हमला हो सकता है. नूर खान पर भारतीय हमले को कथित तौर पर इसी इरादे के संभावित संकेत के रूप में देखा गया. अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान नूर खान पर हमले को रेड लाइन के रूप में देखता है.  उन्होंने कहा, “इस हमले को एक सख्त चेतावनी के रूप में देखा जा सकता है कि भारत ऐसा करने की पूरी क्षमता रखता है.”

ये भी पढ़ें: आतंक के आका, 100 से ज्यादा दहशतगर्द, 40 PAK आर्मी के सैनिक ढेर... जानें ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

Bank Crash से Road Protests तक – Iran में क्या हुआ ?| Paisa Live
US-Iran Conflict: Trump का एक आदेश और धुआं-धुआं हो जाएगा Iran, अटैक करने के लिए US के पास ये ऑप्शन?
Anupamaa: 😱Parag के गुस्से ने किया सब बर्बाद, Anupama कैसे बचाएगी Ansh को? #sbs (15.01.2026)
Bollywood News: आमिर खान की हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग, इमरान खान की धमाकेदार वापसी
Trump के Tariffs Fail? China ने बना दिया $1.2 Trillion का World Record! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका
गांव में कैसे खोल सकते हैं आटा-चक्की, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं आटा-चक्की, इसमें कितना आता है खर्चा?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget