नई दिल्ली : कालेधन के खिलाफ मोदी सरकार के आपरेशन ब्लैकमनी में बड़े खुलासे हो रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी में मुंबई में जगदीश पुरोहित नाम के शख्स के पते पर 700 फर्जी कंपनियां होने का पता चला है . सूत्रों के मुताबिक यहां से मिले दस्तावेज में एनसीपी नेता छगन भुजबल को 46 करोड़ की एंट्री का पता चला है.
आपको बता दें कि कालेधन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय आज सुबह से ही 16 राज्यों में रजिस्टर्ड फर्जी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है . ईडी के सैकडों अफसर छापेमारी में लगे हैं. दिल्ली, मुंबई,कोलकाता ,चंडीगढ़, पटना, ओडिशा, बेंगलूरु, चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद जैसे शहरों में ईडी की टीम एक साथ कार्रवाई कर रही है. आपको बता दें कि देश से बाहर रह रहे लोगों के लिए कल पुराने नोट बदलने का आखिरी मौका था जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने देशभर में ये कार्रवाई की है.
यह भी पढ़ें : यूपी में 31 फीसदी बिजली की हो जाती है 'चोरी', अब कसेगा इनपर शिकंजा
अब तक के छापे के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए
अब तक के छापे के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं. कई सौ करोड़ के लेनदेन का ब्यौरा मिला है. छापे से अनेक सफेदपोशो में भी हंडकंप मचा हुआ है और अनेक लोगों की पोल खुलने की संभावना है. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान ईडी निदेशक कर्नल सिंह ने कहा "एंट्री आपरेटर और शैल कंपनी काले धन को सफेद करने में रीढ़ की हड्डी होते हैं. ब्लैक मनी के इस खेल में जो भी शामिल पाया जायेगा बख्शा नहीं जायेगा."
देखें वीडियो :