लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि केवल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ही राज्य में चल रहे अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत हैं. कुछ स्व-घोषित लोगों और समूहों द्वारा जबरन बूचड़खाने बंद कराये जाने से जुड़ी खबरों के बीच पुलिस ने आज यह बात कही.

राज्य के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने एक बयान में कहा, ‘‘केवल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ही राज्य में चल रहे अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे, ना कि किसी समाज का कोई स्व-घोषित व्यक्ति.’’ उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी.