एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: दोषियों को देंगे सजा, शुरुआत वैष्णव से क्यों नहीं? कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल

Coromandel Express Accident: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि दोषियों को सजा देने की घोषणा करने करने वाले प्रधानमंत्री मोदी को इसकी शुरुआत रेल मंत्री से करनी चाहिए.

Ashwini Vaishnaw Resignation: कांग्रेस ने रविवार (4 जून) को ओडिशा के बालासोर में तीन रेलगाड़ियों की भयावह दुर्घटना को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की. पार्टी ने वैष्णव पर आरोप लगाया कि उनका 'प्रचार पाने का हथकंडा' भारतीय रेलवे की "गंभीर कमियों, आपराधिक लापरवाही और सुरक्षा की पूर्ण उपेक्षा" पर भारी पड़ गया.

दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना "मानव निर्मित तबाही" है, जो "पूरी तरह से लापरवाही, सिस्टम में गंभीर चूक और अक्षमता और  मोदी (के नेतृत्व वाली) सरकार की 'सब कुछ पता होने' की अहंकारी आत्ममुग्धता" का नतीजा है.

मोदी सरकार ने व्यवस्था पैदा की है- कांग्रेस

इससे पहले, टीएमसी, शिवसेना (UBT) और सीपीआई जैसे विपक्षी पार्टियों ने अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने भारतीय रेलवे और लोगों के बीच जो ‘‘अव्यवस्था’’ पैदा की है, उसकी उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

'सजा की शुरुआत रेल मंत्री से करनी चाहिए'

पवन खेड़ा ने कहा, "दोषियों को सजा देने की घोषणा करने करने वाले प्रधानमंत्री मोदी को इसकी शुरुआत रेल मंत्री से करनी चाहिए." उन्होंने कहा, हम स्पष्ट रूप से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग करते हैं. इससे कम कुछ नहीं. गोहिल और खेड़ा ने सरकार से सवाल किया प्रधानमंत्री मोदी, रेल मंत्री वैष्णव से इस्तीफा कब मांगेंगे?

'प्रधानमंत्री मोदी खुद जिम्मेदार हैं'

गोहिल और खेड़ा ने अपने बयान में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं. वह भारतीय रेलवे में "सब कुछ ठीक होने" का माहौल बनाने के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं, जबकि भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण और संवदेनशील बुनियादी ढांचे की उपेक्षा की जा रही है."

उन्होंने कहा, हम जानना चाहते हैं कि कैग, संसदीय स्थायी समितियों और विशेषज्ञों के कई बार सतर्क किए जाने के बावजूद मोदी सरकार ने रेलवे सुरक्षा को बेहतर बनाने पर खर्च क्यों नहीं किया?

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार (3 जून) को कहा था कि ओडिशा रेल दुर्घटना के लिए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा, "सरकार ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और इस हादसे में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी." प्रधानमंत्री ने कहा, हादसे की उचित और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घटना में मारे गए लोगों को वापस लाना संभव नहीं है, लेकिन सरकार उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने कहा, "घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी."

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: '... तब चीन के साथ सीक्रेट मीटिंग कर रहे थे राहुल गांधी', ओडिशा हादसे को लेकर बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर का पलटवार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता
भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ समझौता
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO के आरोपी बेटे को पिता ने खुद पुलिस को सौंपा
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO के आरोपी बेटे को पिता ने खुद पुलिस को सौंपा
‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?
‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?
NEET पेपर लीक: NTA में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति
NTA में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget