एक्सप्लोरर

ओडिशा के शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्तिश्री’ पहल शुरू, सीएम माझी ने किया ऐलान

ओडिशा CM मोहन चरण माझी ने शनिवार (19 जुलाई, 2025) को ‘शक्तिश्री’ नाम से एक व्यापक पहल शुरू की. उन्होंने बताया कि इस पहल से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसरों में छात्राओं और महिला कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार (19 जुलाई, 2025) को ‘शक्तिश्री’ नाम से एक व्यापक पहल शुरू की. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) महाविद्यालय में कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद 20 वर्षीय छात्रा की आत्मदाह से हुई मौत के मद्देनजर की.

माझी ने ‘शक्तिश्री’ को एक परिवर्तनकारी सशक्तीकरण और आत्मरक्षा पहल बताते हुए कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे प्रदेश के 16 राज्य विश्वविद्यालयों और 730 सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा.

ये हैं शक्तिश्री के आठ ध्यान देने वाले बिंदु 

उन्होंने कहा, ‘इस पहल से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और हमारे उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसर अधिक सुरक्षित और समावेशी होंगे.' अधिकारियों ने बताया, ‘शक्तिश्री में आठ ध्यान देने वाले बिंदु होंगे, जिनमें शक्तिश्री सशक्तीकरण प्रकोष्ठ, शक्तिश्री मोबाइल एप्लीकेशन, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, सेफ अभियान (महिला सशक्तीकरण के लिए शक्तिश्री कार्य), वार्षिक परिसर सुरक्षा रिपोर्ट, सीसीटीवी निगरानी, पोश अधिनियम, 2013 या कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 और यूजीसी विनियमों पर ऑनलाइन पाठ्यक्रम और शक्ति स्वरूपिणी शामिल है.’

उन्होंने बताया कि महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिए, प्रत्येक जिला पांच वरिष्ठ महिला पेशेवरों को नामित करेगा, जिन्हें ‘शक्ति अप्स’ कहा जाएगा, जो छात्रों को मार्गदर्शन देंगी और हर तीन महीने में परिसरों का दौरा करेंगी.

समर्पित मोबाइल ऐप भी लॉन्च

मुख्यमंत्री ने बताया कि एक समर्पित मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जो महिला छात्रों और कर्मचारियों को गुमनाम रूप से शिकायत दर्ज करने के लिए एक सुरक्षित मंच प्रदान करेगा. इसके जरिये वे लिखित, ध्वनि या वीडियो माध्यम से शिकायत एवं परामर्श प्राप्त कर सकेंगी और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पहल ‘टेली-मानस’ के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगी.

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, लैंगिक मुद्दों और उत्पीड़न के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘सेफ’ (शक्तिश्री एक्शन्स फॉर फीमेल एम्पावरमेंट) नामक एक अर्धवार्षिक अभियान चलाया जाएगा. प्रत्येक संस्थान को हर साल 31 दिसंबर तक एक वार्षिक परिसर सुरक्षा रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी.

24 घंटे सीसीटीवी निगरानी का दायरा

माझी के मुताबिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए परिसरों को 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी के दायरे में लाया जाएगा. उन्होंने बताया कि छात्र और संकाय समन्वयकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने, प्रतिक्रिया साझा करने और कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए ‘शक्ति स्वरूपिणी’ नामक एक वार्षिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- 'जस्टिस वर्मा के साथ जस्टिस यादव पर भी चले महाभियोग', बोले सांसद जॉन ब्रिटास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में भारतीय सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रयागराज में भारतीय सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपने लगते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान

वीडियोज

Engineer Death: चश्मदीद का बड़ा बयान, 5 पुलिस वालों ने थाने के बाहर धमकाया
Engineer Death: नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले में सरकारी लापरवाही का बड़ा सबूत आया सामने
गड़बड़ी को छिपाने के लिए दे डाला संगीन गुनाह को अंजाम । Tamilnadu । LIC Case
कैमरे पर बोले Swami Avimukteshwaranand मुझे टारगेट किया जा रहा. अगवा करके छोड़ दिया । Magh Mela 2026
बोले Avimukteshwaranand, BJP Mandir तक तोड़ दे रही, गो मांस बिक्री समेत लगाए गंभीर आरोप। Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रयागराज में भारतीय सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रयागराज में भारतीय सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
प्रतीक यादव की तलाक वाली पोस्ट के बीच अपर्णा यादव की सोशल टीम ने लिया बड़ा फैसला!
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपने लगते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
भारत के पास ऐसा आसमानी रक्षक, जिसके एक इशारे पर दुश्मन की तबाही पक्की, कांपते अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश के हिंदूू कप्तान लिटन दास ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बहुत बड़ा बयान
'वन नाइट स्टैंड' से शुरू हुई इस कपल की लव स्टोरी, चार साल तक छुपाया रिश्ता, फिर घर से भागकर की शादी
'वन नाइट स्टैंड' से शुरू हुई इस कपल की लव स्टोरी, फिर घर से भागकर की शादी
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; चेक कर लें डिटेल्स
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; चेक कर लें डिटेल्स
PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPI और नया सिस्टम तैयार, जानें EPFO 3.0 से घर बैठे कैसे निकलेगा पैसा?
PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: UPI और नया सिस्टम तैयार, जानें EPFO 3.0 से घर बैठे कैसे निकलेगा पैसा?
Sweet Potato Health Risk: क्या आप भी खा रहे केमिकल वाला शकरकंद? तुरंत छोड़ दें, वरना हो जाएगा कैंसर!
क्या आप भी खा रहे केमिकल वाला शकरकंद? तुरंत छोड़ दें, वरना हो जाएगा कैंसर!
Embed widget