राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक मेंआग लगने की सूचना मिली है. आग के बाद आसमान में धुएं का काला गुबार देखने को मिला. छत पर AC के बॉयलर में आग लगी थी. वेल्डिंग का काम चल रहा था तभी अचानक शार्ट सर्किट की वजह से एक के बॉयलर में आग लग गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

Continues below advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रवाना किया गया. दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) को कुछ देर पहले नॉर्थ ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिली. दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गई हैं. फायर सर्विसेज के कर्मचारियों के वहां पहुंचने और स्थिति का जायजा लेने के बाद ही और जानकारी मिल सकेगी.

सांसद ने शेयर की तस्वीरराज्यसभा सांसद मिलिंद देवरा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें नॉर्थ ब्लॉक के पीछे धुआं उठता नजर आ रहा है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखा. ऐसा लगता है कि वहां आग लगी है. उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी.

Continues below advertisement

बता दें कुछ दिनों पहले कड़कड़डूमा कोर्ट में दूसरी मंजिल पर आग लग गई थी. इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी थी. दिल्ली फायर सर्विस ने आग लगने की जानकारी दी थी. दमकल कर्मियों को सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी. उसके बाद तुरंत 8 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गई. दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और उसे फैलने से रोका. सुबह पांच बजकर 50 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया.

ये भी पढ़ें: जामिया में स्टूडेंट्स की जीत, दो दशक बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, आदेश जारी