एक्सप्लोरर

'इंदिरा गांधी ने ब्रिटेन के साथ मिलकर गोल्डन टेंपल पर किया था अटैक', ऑपरेशन ब्लूस्टार पर निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ब्रिटेन की मदद से स्वर्ण मंदिर परिसर में सैन्य कार्रवाई करवाई थी.

Nishikant Dubey on Congress and Sikh Community: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर सिख समुदाय के साथ बार-बार राजनीतिक छल करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कांग्रेस की ऐतिहासिक नीतियों और निर्णयों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पार्टी ने सिखों को केवल राजनीतिक खिलौना समझा है.

उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में दावा किया कि 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ब्रिटेन की मदद से स्वर्ण मंदिर परिसर में सैन्य कार्रवाई करवाई थी. उन्होंने कहा, "ब्रिटेन की सेना के अधिकारी उस समय अमृतसर में मौजूद थे." निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि 1960 में पाकिस्तान को करतारपुर साहिब देने का फैसला तत्कालीन मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह द्वारा एक समझौते के तहत किया गया, जिससे सिखों के लिए एक पवित्र तीर्थ स्थल विदेशी जमीन पर चला गया. 

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि 1984 में स्वर्ण मंदिर पर हमले और निर्दोष श्रद्धालुओं की मौत के समय कांग्रेस ने जानबूझकर ज्ञानी जैल सिंह को राष्ट्रपति बनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय सिख समुदाय की भावनाओं को नजरअंदाज किया गया.

दंगे के आरोपियों को बचाने का आरोप

निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपियों (एच.के.एल भगत, जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार) को बचाने के लिए 2004 में डॉ. मनमोहन सिंह को कठपुतली प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया गया. उनका आरोप है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने और सिखों को शांत करने की रणनीति का हिस्सा था. उन्होंने कांग्रेस पर देशहित के बजाय विदेशी ताकतों के सामने सरेंडर करने का भी आरोप लगाया और कहा कि पार्टी की कथित आत्मसमर्पण नीति आज भी जारी है.

ये भी पढ़ें-

केरल सरकार के पैसे पर क्यों घूमती थी पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा? सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
Jantar Mantar Protest LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
राहुल गांधी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी पंक्चर, कांग्रेस बोली- 'बब्बर शेरों ने...'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget