नई दिल्लीः रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा है कि पाकिस्तान ‌की तरफ से हो‌ रही हरकतों का सेना जवाब दे रही है. हम उनकी हर‌‌ कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं. हालांकि हमारे सैनिक भी शहीद हो रहे हैं. सर्जिकल ‌स्ट्राइक‌ के बाद पाकिस्तान का मनोबल ‌कम हुआ है. हम सर्जिकल स्ट्राइक के दिन पराक्रम पर्व मनाकर देश को बताने चाहते हैं कि हमारी सेनाएं और सैनिक ‌देश के लिए क्या कर रहे हैं.

निर्मला सीतारमण का कहना है कि प्रधानमंत्री पर राफेल का आरोप कोई पहला नहीं है, जब वे सीएम थे गुजरात के तब से उन पर आरोप लग रहे हैं लेकिन करप्शन का कोई आरोप उन पर नहीं लगा है और न ही कोई भी आरोप उन पर साबित हुआ है. राहुल गांधी ‌फ्रांस‌ के पूर्व राष्ट्रपति ‌के हवाले‌ से पीएम को चोर बता रहे हैं जबकि जब मनमोहन सिंह को जब एक बार अपशब्द कहे गए थो तो मोदी जी ने उसकी भर्त्सना की थी. लेकिन पीएम को चोर बताकर कांग्रेस अपना कल्चर दिखा रही है.

कांग्रेस दस साल में सेनाओं को लड़ने के लिए गोलियां तक नहीं दे‌ सकी. 42 स्कॉवड्रन से वायुसेना मात्र 33 रह गईं.‌ लेकिन कुछ नहीं किया और जब हम कर रहे हैं तो गलत आरोप लगाकर लोगों को बरगला रहे हैं. कांग्रेस सौदा इसीलिए नहीं कर पाई क्योंकि उसमें दलाली ढूंढ रही थी.

निर्मला सीतारमण ने फिर दोहराया कि राफेल सौदे में कोई क्रोनी कैप्टिलिज्म नहीं है. हमारा बेसिक राफेल एयरक्राफ्ट यूपीए की कीमत से 9 फीसदी कम पर लिया गया है और मिसाइलों के साथ 20 फीसदी कम पर लिया गया है. राफेल सौदा सरकार के लिए बोफोर्स साबित नहीं होगा क्योंकि डील में कोई दलाली या करप्शन नहीं है.

रक्षा मंत्री ने कहा कि इमरान खान के साथ संबंध की शुरुआत पड़ोसी ‌देश के नाते की गई थी. अभी वे नए हैं इसलिए हम उन्हें थोड़ा समय देंगे.

राफेल विवाद: शरद पवार बोले-मोदी की नीयत पर शक नहीं, अमित शाह ने कहा-क्या बड़े नेता की बात मानेंगे राहुल?

पिछले एक साल से रोजाना 300 करोड़ रुपये कमा रहे हैं मुकेश अंबानी- रिपोर्ट