एक्सप्लोरर

दिवालिया कानून के तहत अब एक साल तक कोई नया मामला नहीं लिया जाएगा : सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की पांचवी किस्त का ऐलान करते हुए बताया कि कंपनी कानून के कुछ प्रावधानों में भी फिलहाल छूट दी गई है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी के कारण कर्ज की किस्तें चुकाने में अपने को असमर्थ पा रही कंपनियों को दिवालिया कानून के तहत एक साल तक कार्रवाई से बचाने की रविवार को घोषणा की. उन्होंने कहा कि इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्ट्सी कोड (आईबीसी) के तहत एक साल तक कोई नयी दिवालिया प्रक्रिया शुरू नहीं की जायेगी. कोराना से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने और आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री के 20 लाख करोड़ रुपये के मेगा पैकेज की पांचवी किस्त की घोषणाओं में आईबीसी संबंधी यह प्रावधान भी शामिल किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही, कोरोनो वायरस से संबंधित ऋण को डिफ़ॉल्ट की परिभाषा से बाहर रखा जायेगा. उन्होंने कहा कि लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) को लाभ पहुंचाने के लिये दिवाला शोधन प्रक्रिया शुरू करने के लिए फंसे कर्ज की न्यूनतम राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिये अध्यादेश लाया जायेगा. कंपनी कानून के कुछ प्रावधानों में भी बदलाव उन्होंने कंपनी कानून के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन को गैर-आपराधिक बनाये जाने की भी घोषणा की. इसके तहत कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के बारे में जानकारी देने में चूक, निदेशक मंडल की रिपोर्ट की अपर्याप्ता, शेयर बाजारों को सूचना देने में देरी, सालाना आम बैठक में देरी समेत कई प्रक्रियात्मक चूकें तथा मामूली तकनीकी दिक्कतें शामिल हैं. अर्थ दंड या हर्जाने के साथ समाधान योग्य उल्लंघनों में अधिकांश को आंतरिक न्याय निर्णय प्रक्रिया (आईएएम) के तहत रखा जाएगा. इस संबंध में अध्यादेश जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कंपनी कानून के तहत सात समाधान योग्य अपराधों को एक साथ हटाया जायेगा और इनमें से पांच को वैकल्पिक नियमों के तहत रखा जाएगा. इसके अलावा, सरकार ने कंपनियों को सीधे विदेशी बाजार में प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध करने की मंजूरी दी. उन्होंने कहा कि निजी कंपनियां, जो शेयर बाजारों में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर सूचीबद्ध कराती हैं, उन्हें सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में नहीं माना जायेगा. ये भी पढ़ें

10 बड़ी बातें: 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की पांचवीं किस्त का एलान, प्रवासी मजदूरों और शिक्षा पर फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट बोले, 'आने वाले समय में...'
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट ने दिया ऐसा जवाब
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live
ChitraTripathi: 'अंकिता भंडारी, सड़कों पर छात्र...केवल Nitin Nabin ही युवा'- Congress |BJP President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट बोले, 'आने वाले समय में...'
Exclusive: राजस्थान का CM आपको क्यों नहीं बनाया गया? सचिन पायलट ने दिया ऐसा जवाब
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
आउटसाइडर होने की वजह से बॉलीवुड में रकुल प्रीत ने झेली परेशानी? एक्ट्रेस बोलीं- कास्टिंग डायरेक्टर्स फोन नहीं उठाते थे
ABP Youth Conclave 2047: पढ़ाई को आसान बनाने का सपना, देबंजन मंडल का फ्री एजुकेशन मिशन; जानें क्या है EVE
पढ़ाई को आसान बनाने का सपना, देबंजन मंडल का फ्री एजुकेशन मिशन; जानें क्या है EVE
यूपी की नामी यूनिवर्सिटी में छिड़ा कुर्सी युद्ध, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे और कुर्सियां- वीडियो वायरल
यूपी की नामी यूनिवर्सिटी में छिड़ा कुर्सी युद्ध, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे और कुर्सियां- वीडियो वायरल
घर खरीदने पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इन चीजों में मिलती है छूट, जान लें फायदे की बात
घर खरीदने पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इन चीजों में मिलती है छूट, जान लें फायदे की बात
Embed widget