नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक ऐसे नए गैंग हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया है जो अपने घर का सोना बेचकर दहशत फैलाने के लिए बम बनाने का सामान खऱीद रहा था. साथ ही वह फिदायीन अटैक की तैयारी में भी था. इस संबंध में एक महिला से भी पूछताछ चल रही है कि कहीं महिला फिदायीन के जरिए अटैक की तैयारी में तो नहीं थी. एऩआईए ने इस मामले में बुधवार को दिल्ली-यूपी में 17 जगहों पर छापेमारी करके 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई लोगों से पूछताछ जारी है. गिरफ्तार लोगों को कल दिल्ली की पटियाला हाऊस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एनआईए को छापेमारी में रॉकेट लॉन्चर भी मिला है जो भीडभाड वाली जगह पर इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा था. साथ ही ये गैंग देश के कई वीआईपी लोगों पर और बड़ी सरकारी संस्थाओं पर निशाना साधने की भी तैयारी कर रहा था. इस पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से प्रभावित होकर ये ग्रुप चार महीने पहले ही बना था. इस गिरोह का मुखिया मुफ्ती सुहेल नाम का आदमी है जो एक मस्जिद में मुफ्ती का काम करता है. एऩआईए ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.

आंतकवाद के इस नए गुट की खिचड़ी में सभी तरह के लोग शामिल थे. इनमें एक नामी कॉलेज का इंजीनियरिंग छात्र, मदरसे से पढ़े दो लोग, वैल्ड़िंग का काम करने वाले दो लोग भी शामिल थे. एनआईए के मुताबिक, जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें चार सगे भाई हैं औऱ छापेमारी की ये कार्रवाई पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, यूपी के अमरोहा, हापुड, मेरठ और लखनऊ में की गई थी.

एएनआई के आईजी आलोक मित्तल ने बताया कि छापेमारी के दौरान इन लोगों से एक रॉकेट लॉन्चर, साढे सात लाख रुपए, बम बनाने का सामान और पिस्टल आदि बरामद किए गए हैं. एनआईए का कहना है कि ये लोग बड़ी साजिश की फिराक में थे. आलोक मित्तन ने आगे कहा कि ये लोग मार्किट से सोना चुराकर सामान खरीदते थे. इनकी फिदायीन हमला करने की योजना थी.

अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि इन लोगों ने घरों से सात लाख रुपए का सोना चोरी करके बम बनाने का सामान खरीदते थे. एऩआईए का यह भी दावा है कि ये लोग इंटरनेट के जरिए बम बनाना सीख रहे थे और इन लोगों ने फिदायीन बेल्ट बनाने की कोशिश भी की थी.

गिरोह के सरगना के तार विदेश में बैठे एक शख्स से जुडे बताए जा रहे है. ये लोग आपस में व्हॉटसएप और टेलीग्राम एप के जरिए बाते करते थे और कई बार कोड्स में भी बात करते थे. एऩआईए का कहना है कि इस मामले में गिरफ्तार एक शख्स की पत्नी को भी पूछताछ के लिए लाया गया है. एऩआईए की जांच अभी जारी है. पूछताछ के दौरान एऩआईए जानना चाहता है कि इन लोगों के टारगेट पर बड़े राजनीतिक लोग कौन-कौन थे.

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी का तंज- PM मोदी कैमरों के सामने पोज देने की बजाय प्लीज खदान में फंसे मजदूरों को बचाइए

PM मोदी समर्थक जफर सरेशवाला ने कहा- BJP की जमीन खिसक रही है, मुसलमानों की उपेक्षा कर रही है पार्टी

अवैध शिकार: इंटरनेशनल गोल्फर और शूटर ज्योति रंधावा गिरफ्तार, रायफल बरामद

Top Controversies of 2018: 'मीटू' से बेनकाब हुआ बॉलीवुड, स्वरा से लेकर अक्षय और नसीरुद्दीन शाह तक, इस साल कंट्रोवर्सी में फंसे कई दिग्गज सितारे

वीडियो देखें-