रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को जल्द ही नया महानिदेशक मिलने जा रहा है. रेल मंत्रालय के 7 अक्टूबर 2026 के आदेश के अनुसार, IPS अधिकारी जितेंद्र कुमार को रेलवे सुरक्षा बल का महानिदेशक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. वह मध्य प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा की जगह लेंगे. उनका मौजूदा कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को पूरा हो रहा है.
जितेंद्र कुमार 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं. वह बिहार कैडर से जुड़े हैं. उनकी नियुक्ति रेलवे बोर्ड में महानिदेशक, रेलवे सुरक्षा बल के पद पर की गई है. उन्हें पदभार संभालने की तारीख से पे मैट्रिक्स के लेवल-16 के अनुसार वेतन मिलेगा.
कब तक रहेगा कार्यकाल?
आदेश के मुताबिक, जितेंद्र कुमार का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 31 मार्च 2030 तक रहेगा. हालांकि, यदि इससे पहले कोई नया आदेश जारी होता है, तो उसी के अनुसार फैसला लागू होगा. 31 मार्च 2030 उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख बताई गई है.
सोनाली मिश्रा की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
जितेंद्र कुमार रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक पद पर सोनाली मिश्रा की जगह लेंगे. सोनाली मिश्रा मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की IPS अधिकारी हैं. उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो रहा है. रेल मंत्रालय के आदेश में बताया गया है कि नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं CEO सतीश कुमार की ओर से आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेजी गई हैं.
RPF के मुख्य काम क्या हैं?
RPF का मुख्य रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सुरक्षा बनाए रखना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना.रेलवे की पटरियों से जुड़ी संपत्ति, सिग्नल मशीन, सामान और अन्य रेलवे प्रोपर्टी की चोरी या नुकसान होने से रोकना है. यात्रियों की सहायता करना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में मदद करना तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित पुलिस या अन्य विभागों से कॉर्डिनेट करना है.
