एक्सप्लोरर

NEET Exam: 'रद्द हो NEET एग्जाम...', प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग, विपक्ष ने की CBI जांच की डिमांड, SC में सुनवाई आज

NEET Exam: नीट एग्जाम को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि पूरी परीक्षा को रद्द करना उचित नहीं होगा.

NEET Exam Hearing: नीट एग्जाम को लेकर शुक्रवार (14 जून) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. इस एग्जाम को लेकर बाद में दाखिल हुई याचिकाओं पर सुनवाई होगी. इसमें एनटीए की भी एक याचिका शामिल है, जिसमें देशभर में अलग अलग अदालतों में लंबित मुकदमों की सुनवाई एक साथ सुप्रीम कोर्ट में करने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को लेकर आज लगभग 11 बजे सुनवाई होगी. 

दरअसल, देश में नीट परीक्षा के नतीजों को लेकर बवाल मचा हुआ है. घोटाले और गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं. अब इस पर शुद्ध रूप से सियासत होने लगी है. कांग्रेस सीबीआई जांच की मांग कर रही है तो सरकार सफाई देने में जुटी है. सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग को गलत बताया है. हालांकि जिन छात्रों के रिजल्ट को लेकर सवाल उठ रहे हैं उन्हें दो ऑप्शन दिए गए हैं. उधर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन गड़बड़ी के दोषी नहीं बचेंगे.

ग्रेस मार्क्स वाले बच्चे फिर से देंगे नीट एग्जाम

नीट के नतीजों पर छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें देश के कई हिस्सों से आ रही हैं. देश की सबसे बड़ी अदालत ने नीट परीक्षा में धांधली की शिकायत पर एनटीए में ग्रेस मार्क्स पानेवाले छात्रों का री-टेस्ट कराने का प्रस्ताव दिया. 

नीट परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में एनटीए ने कहा कि ग्रेस मार्क को रद्द कर दिया गया है, जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए उनके पास दोबारा परीक्षा देने का विकल्प होगा. 1563 बच्चों को ग्रेस मार्क्स मिले, जो अब 23 जून को परीक्षा दे सकते हैं. एनटीए ने कहा है कि री टेस्ट का रिजल्ट 30 जून तक घोषित कर दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए के इस प्रस्ताव को मंजूर कर री टेस्ट का फैसला सुनाया. 

नई रैंकिंग के आधार पर होगी काउंसलिंग

नीट परीक्षा में धांधली की शिकायत कर रहे छात्र पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे थे. परीक्षा रद्द करने के लिए छात्र सुप्रीम कोर्ट तक गए थे. सुनवाई के दौरान एनटीए ने बताया कि 6 सेंटर पर परीक्षा देने वाले छात्रों को ग्रेस मार्क दिए गए थे. ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों के सामने फिर से परीक्षा देने का विकल्प होगा. इसके साथ ही 30 जून को री टेस्ट का रिजल्ट आने के बाद नई रैंकिंग जारी की जाएगी. रैंकिंग जारी होने के बाद काउंसलिंग होगी. 4 जून के रिजल्ट के आधार पर काउंसलिंग नहीं होगी. 

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं: धर्मेंद्र प्रधान

इस बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार छात्रों के साथ है. परीक्षा में गड़बड़ी करनेवालों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि इसमें संशय की कोई बात नहीं है, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. चुनाव में हार के बाद वो इस जैसे मुद्दे की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अदालत ने अपने आदेश से ये साफ कर दिया है कि परीक्षा रद्द नहीं होगी. एक तरफ सरकार एक्शन की बात कह रही है तो विपक्ष दूसरी ओर इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए सरकार को घेर रहा है.

छात्र पूरी परीक्षा रद्द करने की कर रहे मांग

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि अगर केंद्र सरकार CBI जांच पर तैयार नहीं है तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो. हालांकि, राजनीति तो अपनी जगह है, लेकिन नीट परीक्षा के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले छात्र अब भी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द कर नए सिरे से परीक्षा कराई जाए. 

छात्रों का आरोप है कि नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. छात्रों का आरोप है कि गुजरात-बिहार जैसे राज्यों में पेपर लीक हुआ था. छात्रों ने भी पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: NEET में जिन्हें मिले ग्रेस मार्क्स, उन बच्चों के पास SC के निर्देश के बाद अब क्या है ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में कांग्रेस ने इजरायल को लेकर भारत की विदेश नीति पर किया सवाल, जानें सरकार ने क्या कहा?
लोकसभा में कांग्रेस ने इजरायल को लेकर भारत की विदेश नीति पर किया सवाल, जानें सरकार ने क्या कहा?
आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
Iran US War: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget