मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन की ओर महाराष्ट्र की राह दिख रही है. रविवार को कोविड टास्क फ़ोर्स के साथ हुई बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को लॉकडाउन के रोडमैप को तैयार करने को कहा, लेकिन शायद सीएम के लॉकडाउन के फैसले से सरकार में शामिल एनसीपी को रास नहीं आ रहा है. एनसीपी ने लॉक डाउन लगाने पर कड़ी असहमति जताई है.
NCP ने की दूसरे विकल्पों की मांग एनसीपी कोटे से मंत्री नवाब मालिक ने कहा है कि, "महाराष्ट्र और एक लॉकडाउन बर्दाश्त नही कर सकता. हमनें सीएम को अन्य विकल्पों पर विचार करने की मांग की है. अगर लोग लापरवाही ना बरतें तो लॉकडाउन टाला जा सकता है." इस बयान के बाद साफ है कि MVA सरकार में लॉक डाउन को लेकर मतभेद बने हुए है. सीएम की बैठक में एनसीपी कोटे से डिप्टी सीएम अजित पवार और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी शामिल रहे. बावजूद उसके पार्टी के स्तर पर एनसीपी लॉकडाउन के खिलाफ खड़ी दिख रही है. ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है की क्या लॉकडाउन के चलते लोगों मे बढ़ते रोष से एनसीपी बचना चाह रही है.
बीजेपी भी खिलाफ उधर बीजेपी भी लॉकडाउन के खिलाफ है महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है की लॉकडाउन ये कोई सही फैसला नहीं होगा इसका सबसे ज्यादा नुकसान रोज कमाकर खाने वाले गरीब लोगों को मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
आनंद महिंद्रा ने भी जताई असमति उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर उद्धव सरकार के लॉक डाउन के निर्णय पर आपत्ति जताई है. महिंद्रा ने सलाह दी है कि, "लॉकडाउन से गरीब, मजदूर और छोटे व्यापरियों पर गहरा असर पड़ता है. हमनें पहले लॉकडाउन लगाया ताकि हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर सके. हमें उसी पर फोकस करते हुए मृत्यु दर घटाने पर जोर देना चाहिए." साथ ही चितले ग्रुप्स के पार्टनर इंद्रनील चितले ने ट्वीट के माध्यम से तंज कसा है कि, "वजन घटाने के लिए जो ग्रीन टी काम करता है, वही कोविड को घटाने के लिए नाइट कर्फ्यू करेगा."
सीएम ठाकरे कर सकते हैं बैठक जानकारी के मुताबिक सीएम उद्धव ठाकरे आज अधिकारियों से बात कर सकते है, जिसमें इकोनॉमी और मजदूरों को चोट पहुचाए बिना लॉकडाउन लगाने पर चर्चा होगी. साथ ही लॉकडाउन की SOP's तय की जा सकती है, जिससे दो अप्रैल के बाद लागू करने की तैयारी है.
महाराष्ट्र में बेकाबू हो रहा कोरोना बता दें महाराष्ट्र में सोमवार को 31,643 कोरोना केसेस और 102 मौते दर्ज हुई है. तो वही मुंबई में 5890, पुणे में 4972 और नागपुर में 3243 नए केसेस पाए गए. पिछले महीनेभर में महराष्ट्र ने लगभग 6 लाख केस और 2100 मौतें दर्ज हुई हैं.
ये भी पढ़ें
Corona Delhi: कुछ प्राइवेट अस्पतालों में ICU और वेंटिलेटर बेड्स की किल्लत, आज दर्ज हुए इस साल के सबसे ज्यादा केसBengal Elections: नंदीग्राम में हुआ अमित शाह का रोड शो, abp न्यूज से कहा- ममता की हार से आएगा पूरे बंगाल में परिवर्तन