भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवाती तूफान 'तितली' और उसके बाद आई बाढ़ से प्रभावित गंजाम तथा गजपति जिलों एवं रायगढ़ा के गुनूपुर उपसंभाग में प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहायता की शनिवार को घोषणा की है. ये सहायता राशि 15 दिन तक दी जाएगी. पटनायक ने शनिवार को गंजाम, गजपति और रायगढ़ा जिलों के तूफान प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण के बाद यह घोषणा की.

उन्होंने भुवनेश्वर में संवाददाताओं से कहा, "औसतन चार सदस्यों के परिवार को राहत के रूप में 3000 रुपये से अधिक दिये जाएंगे." मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत राशि 15 दिन के लिए 60 रुपये प्रति वयस्क और 45 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से दी जाएगी.

पटनायक ने कहा कि तूफान प्रभावित 90 प्रतिशत इलाकों में सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति 48 घंटे के अंदर बहाल हो जाएगी. शेष प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति चार से पांच दिन में की जाएगी. उन्होंने कहा कि तूफान से सर्वाधिक फसलें, सड़क और पेड़ प्रभावित हुए हैं. तत्काल सहायता और राहत-कार्यों के बाद नकुसान का आकलन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

PM मोदी को जान से मारने की धमकी मिली, दिल्ली पुलिस कमिश्नर को आया ई-मेल

छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने 'हाथ' छोड़ थामा कमलकेजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत पर 100 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, IT के छापे में हुआ खुलासाफेसबुक के 3 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ था चोरी