एक्सप्लोरर

बंगाल की हिंसा पर अखिल भारत हिंदू महासभा का आया बयान, 'मोदी जी देखिए, राष्ट्रपति शासन लगाओ, हिंदू कट रहा है...'

Shishir Chaturvedi on Bengal Waqf Protest: अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बंगाल हिंसा पर दुख जताया और कहा कि कानून पर चर्चा और विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए.

Bengal Waqf Protest: वक्फ संशोधन एक्ट 2025 को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में जगह-जगह विरोध रैलियों और प्रदर्शनों का आयोजन किया गया, जिनमें कई जगहों पर हालात बेकाबू हो गए. पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं. इस मामले पर अब अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हिंसा पर गहरा दुख जताया और कहा कि कानून पर चर्चा और विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए, न कि हिंसा के रास्ते से.

शिशिर चतुर्वेदी ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने एक वीडियो जारी कर कहा, "मन में गहरा दुख है. बंगाल का मुर्शिदाबाद जल रहा है. बहू-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है, मकान जलाए जा रहे हैं, तोड़फोड़ की जा रही है और लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है." उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "ममता बनर्जी सरकार हिंदुओं के साथ क्या कर रही है? जब देश की सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार के पास है तो फिर बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या मुसलमान वहां कैसे घुस रहे हैं?"

शिशिर चतुर्वेदी ने पीएम मोदी से की ये अपील 

शिशिर चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि इस मामले में रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी तय की जाए और जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए. उन्होंने कहा, "वहां हिंदू मारा जा रहा है, कट रहा है, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल कुछ नहीं बोल रहा. सरकारें इस मुद्दे पर संज्ञान क्यों नहीं ले रही हैं?" उन्होंने चेतावनी दी, "यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हिंदू महासभा सड़कों पर उतरेगी क्योंकि बंगाल हमारी विशेष जिम्मेदारी है. वहां कभी हमारी सरकार भी रही है."

धीरेंद्र शास्त्री ने भी ममता सरकार को घेरा

बंगाल में हिंसक प्रदर्शन पर प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "यह देश का दुर्भाग्य है कि वहां से हिंदुओं का पलायन हो रहा है. इस डरपोक स्थिति के कारण आज हिंदू अपने-अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हैं. आज बंगाल में हो रहा है, कल महाराष्ट्र और परसों मध्य प्रदेश में होगा."

उन्होंने आगे कहा, "एक विशेष समुदाय के लोग हिंदुओं को डराने के लिए इस तरह के कार्य, वहां की सरकार के संरक्षण में हो रहे हैं, जो बहुत ही निंदनीय है. सभी हिंदुओं से हम कहेंगे कि सिर्फ एक बागेश्वर बाबा से हिंदू राष्ट्र नहीं बनना और न ही बचना है, बल्कि घर-घर बागेश्वर बाबा की जरूरत है."

सुकांत मजूमदार ने बंगाल सरकार पर साधा निशाना

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बंगाल में विरोध प्रदर्शनों पर कहा, "कट्टरपंथी ताकतों द्वारा ये हमले विरोध प्रदर्शन की आड़ में किए गए. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘शुरुआत में 200-250 परिवारों ने यहां शरण ली थी. अब पुलिस के दबाव में शिविर बंद करवाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाकामी को छुपाने के लिए सिर्फ 70-75 परिवार ही बचे हैं. वे अब भी डर के साये में जी रहे हैं.’’ हालांकि,  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मजूमदार के इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वे किसी को भी वापस लौटने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. 

ये भी पढ़ें-

मुर्शिदाबाद हिंसा पर AIMPLB का आया बयान, मौलाना मुज्जदिदी ने कहा- ‘मारे गए मुस्लिम, होश संभाले रखें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Maharashtra BMC Municipal Election Poll Results: क्यों इतनी बुरी तरह हारे ठाकरे ब्रदर्स?
MG Majestor जल्द लॉन्च: Gloster से ऊपर पोजिशन, Fortuner को देगी सीधी चुनौती | Auto Live
BMC Election Result 2026: शिंदे–BJP फैक्टर, ठाकरे ब्रदर्स की सियासत को ऐसे किया खत्म |Vote Counting
BMC Election 2026 Results : बच गई मुंबई!, नितेश राणे के बयान ला दिया भूचाल
BMC Election Result 2026: BMC में बंपर जीत के बाद बीजेपी दफ्तर में भारी जश्न | Vote Counting | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
चिन्नास्वामी स्टेडियम में AI तय करेगा फैंस की सुरक्षा, सारा खर्चा उठाने को तैयार RCB
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
यूपी में कहां-कहां 17 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
यूपी में कहां-कहां 17 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, एक क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
Indian Army Resignation Rules: आर्मी के जवान अपनी मर्जी से नहीं दे सकते इस्तीफा, जानें क्यों है ऐसा नियम
आर्मी के जवान अपनी मर्जी से नहीं दे सकते इस्तीफा, जानें क्यों है ऐसा नियम
Why Antibiotics Are Failing In Humans: लोगों पर नहीं हो रहा एंटीबायोटिक दवाओं का असर, स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली वजह?
लोगों पर नहीं हो रहा एंटीबायोटिक दवाओं का असर, स्टडी में सामने आई चौंकाने वाली वजह?
Embed widget