नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में नेशनल कांफ्रेंस के नेता जावेद अहमद राणा ने विवादित बयान दिया है. बुधवार को दिए गए इस बयान का वीडियो सामने आया है. समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी इस वीडियो में जावेद बोल रहे हैं कि वह जम्मू कश्मीर समेत देश भर में हुई हत्याओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ केस कर देंगे.
जावेद अहमद वीडियो में बोलते हुए दिख रहे हैं, ''खुदा की कसम, अगर मेरा बस चले तो मैं इस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ, जितने भी देश में और जम्मू-कश्मीर में कत्ल हुए उस कत्ल के केस में अंदर ठोक दूंगा.''
बता दें कि जावेद अहमद राणा पहले भी अपने विवादित बयान के लिए चर्चा में रहे हैं. हाल मे ही उन्होंने कहा था कि अगर जम्मू-कश्मीर से 370 हटाया गया तो तिरंगे का नामो-निशान नहीं रहेगा. जावेद अहमद राणा ने मेंढर के गांव छूंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर धारा 370 खत्म हो जाती है तो दूसरे राज्यों से अमीर लोग यहां आ जाएंगे और आपका सब कुछ खरीद लेंगे.
यह भी देखें
