नई दिल्लीः कर्नाटक चुनावों में बीजेपी जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है. खुद पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक में विशाल रैलियों में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता को संबोधित करेंगे. इसके अलावा कल यानी 26 अप्रैल को पीएम मोदी कर्नाटक के कार्यकर्ताओं, चुने हुए प्रतिनिधियों, कर्नाटक चुनाव के उम्मीदवारों और पदाधिकारियों से नरेंद्र मोदी एप के जरिए बातचीत करेंगे और संवाद स्थापित करेंगे. 26 अप्रैल 2018 को सुबह 9 बजे से ये कार्यक्रम होगा और पीएम मोदी कर्नाटक चुनाव में जीत पक्की करने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेंगे.

कर्नाटक चुनाव का रण जीतने के लिए पीएम मोदी कुल 20 के आसपास रैलियां करेंगे. बीजेपी के कुल 40 नेता कर्नाटक में चुनाव प्रचार और प्रबंधन का कार्य करेंगे. पीएम मोदी की रैलियों की सूची देखें तो वो 1 मई को चामराजनगर, उडुपी, बेलगावी में रैलियां करेंगे. 3 मई को गुलबर्गा, बेल्लारी, बेंगलुरु में रैली होगी. 5 मई को तमकुर, शिवमोगा, हुबली में पीएम रैली करेंगे. 7 मई को रायचूर, चित्रदुर्गा, कोलार में जनता को संबोधित करेंगे और 8 मई को विजयपुरा, मंगलुरु और बंगलुरु में रैली को संबोधित करेंगे.

कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं और 15 मई को वोटों की गिनती की जाएगी. फिलहाल कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं. बीजेपी ने कर्नाटक चुनावों में सीएम पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदुयुरप्पा को अपनी सीएम कैंडिडेट बनाया है जबकि कांग्रेस ने फिलहाल सीएम पद के लिए किसी को उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. हालांकि कल ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में सीएम पद के लिए उम्मीदवार पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा.

कर्नाटक चुनाव के 5 सर्वे: जानिए, सभी सर्वे की जुबानी कांग्रेस-बीजेपी में कौन जीतेगी?कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा: खड़गेकर्नाटक: सिद्धारमैया के बेटे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे येदियुरप्पा के बेटेकर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी में कौन हैं सबसे अधिक अमीर?