एक्सप्लोरर

देश भर में मुफ्त कानूनी सहायता देने वाले NALSA ने पूरे किए 30 साल, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों की मौजूदगी में कई नए कार्यक्रम शुरू

जस्टिस गवई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को संवैधानिक और कानूनी अधिकार देना पर्याप्त नहीं है. उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना ज़रूरी है ताकि वह लाभ उठा सकें.

पूरे देश में लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता देने वाले और न्याय को सुलभ बनाने के लिए लोक अदालत आयोजित करने वाले राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) ने अपनी स्थापना के 3 दशक पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस सूर्य कांत ने समाज के सबसे गरीब और कमज़ोर तबके तक न्याय पहुंचाने के लिए अपना नजरिया लोगों के सामने रखा.

जस्टिस गवई NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, जबकि जस्टिस सूर्य कांत सुप्रीम कोर्ट की लीगल सर्विस कमिटी के अध्यक्ष हैं. दोनों जज आम नागरिकों के हित में कई फैसले देते रहे हैं. जस्टिस गवई के नेतृत्व में NALSA ने वृद्ध और बीमार कैदियों की रिहाई में सहायता, हिंसा प्रभावित मणिपुर समेत भारत के दूरदराज के इलाकों में कानूनी जागरूकता फैलाने और बड़े स्तर पर लोक अदालतों का आयोजन कर करोड़ों विवादों के निपटारे जैसे कदम उठाए हैं.

असहाय की सहायता का लक्ष्य

जस्टिस गवई ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को संवैधानिक और कानूनी अधिकार देना पर्याप्त नहीं है. उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना ज़रूरी है ताकि वह लाभ उठा सकें. NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि वह इसी लिए मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश जैसे सुदूर इलाकों में गए. उन्होंने बताया कि वृद्ध और गंभीर रूप से बीमार कैदियों की रिहाई के लिए NALSA ने अपनी तरफ से प्रयास करने के अलावा सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है.

लोगों तक न्याय की पहुंच का प्रयास

जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि देश में न्याय का पैमाना यही है कि लोगों को अपने साथ अन्याय होने का डर न रहे. इसलिए, बड़े-बड़े कानूनों और विशाल कोर्ट परिसर से बात पूरी नहीं होगी. न्याय की पहुंच समाज के निचले तबके तक होनी चाहिए. कार्यक्रम को गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल ने भी संबोधित किया.

कलाकारों ने भी दिया योगदान

इस मौके पर लोका अदालत, बाल विवाह निषेध, कार्यस्थल पर यौन शोषण निरोधक कानून (POSH एक्ट) जैसे कई विषयों पर पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया. साथ ही इनके बारे में जानकारी देते हुए वीडियो भी जारी हुए. NALSA के 3 दशक के सफर के बारे में डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन हुआ. इन वीडियो के लिए पंकज त्रिपाठी, शिवाजी साटम, राजकुमार राव जैसे अभिनेताओं, बाइचुंग भूटिया और एम सी मैरीकॉम जैसे खिलाड़ियों और समाज सेवी प्रकाश आम्टे और श्याम सुंदर पालीवाल ने बिना कोई शुल्क लिए काम किया है.

कई नई योजनाएं शुरू

26 अप्रैल को हुए इस आयोजन में कुछ अहम नए पहल भी हुए. यह हैं :-

* जागृति - ग्रामीण स्तर तक न्याय के प्रति जागरूकता और सूचना पहुंचाने की योजना
* DAWN - ड्रग्स मुक्त भारत के लिए जागरूकता फैलाने की योजना
* संवाद (SAMVAD) - सामाजिक रूप से कमज़ोर वर्ग, आदिवासी और बंजारा लोगों तक न्याय की पहुंच मज़बूत करने की योजना

NALSA की नई वेबसाइट का उद्घाटन और जानकारियों को सुगम तरीके से पहुंचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से काम करने वाले चैटबोट LESA (लीगल सर्विस असिस्टेंट) को शुरू करना भी इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा रहे.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Weather Forecast Update: घने कोहरे से दिल्ली-नोएडा के लोगों को करना पड़ा मुसीबत का सामना
सर्दी और कोहरे का कहर, Delhi-NCR में मुश्किल हालात! | Winter | Delhi | FogAlert
Reliance Industries Q3 Results 2026: Revenue ₹2.94 लाख करोड़, Jio Profit 11% Up | Paisa Live
Prayagraj Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ | ABP News
Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
केदारनाथ मंदिर में अब नहीं बना पाएंगे रील, चारधाम यात्रा में मोबाइल ले जाने पर लगेगा बैन
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का मौसम
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
हार नहीं मानी, हौसले से बनाई IAS की पहचान; पढ़ें नमामि बंसल की कहानी
Embed widget