कोहिमा: नागालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य ने टीआर जीलियांग को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. जीलियांग को 22 जुलाई से पहले सदन में बहुमत साबित करने को कहा गया है. संकट से घिरे शुरहोजेली लीजित्सु और उनके समर्थकों के बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा नहीं पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही राज्यपाल ने जीलियांग को नया मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया.
लीजित्सु के विधानसभा नहीं आने पर सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. राजभवन से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल पीबी आचार्य ने जीलियांग को मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और उनसे 22 जुलाई से पहले सदन में बहुमत साबित करने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: डोकलाम विवाद: भारत-चीन की सीमा से सटे पोस्टों पर फौज की तैनाती बढ़ी
यह भी पढ़ें: देश का सबसे बड़ा दुश्मन चीन, पाकिस्तान कुछ नहीं बिगाड़ सकता: मुलायम
यह भी पढ़ें: पर्रिकर बोले- ‘गोवा में बीफ की कमी नहीं होने देंगे’, VHP ने मांगा इस्तीफा
