एक्सप्लोरर

Nagaland Election 2023: 'बीजेपी ने नगालैंड को लूटा है, क्रिश्चियन समाज पर हमले हो रहे', मल्लिकार्जुन खरगे का वार

Congress Rally in Nagaland: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नागालैंड में एक चुनावी जनसभा से बीजेपी पर राज्य को लूटने का आरोप लगाया, साथ ही क्रिश्चियन समाज पर हमले होने की बात कही.

Mallikarjun Kharge Nagaland Rally: नगालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने मंगलवार (21 फरवरी) को दीमापुर के दिफूपर गांव में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. खरगे ने बीजेपी पर नगालैंड (Nagaland) को लूटने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि ईसाई समाज को निशाना बनाया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले नौ साल से नफरत और डर का महौल बनाया जा रहा है.

मल्लिकार्जुन खरगे ने यह कहा

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''भारत का संविधान बहुत मजबूत है. बीजेपी ने नागालैंड को लूटा है. मोदी राज में पिछले 9 साल में नफरत और डर का माहौल बनाया जा रहा है. धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है. अमीर को अमीर बनाया जा रहा है. क्रिश्चियन समाज पर हमले हो रहे हैं.''

'विविधता के खिलाफ बीजेपी-एडीपीपी और आरएसएस'

कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि पीएम मोदी ने 2015 में दावा किया था कि नगा विवाद सुलझा लिया गया है. वास्तव में बीजेपी और एनडीपीपी ने महज संकल्प का वादा किया और केवल भ्रम पैदा किया. नगालैंड के लोग अब खोखले वादों के झांसे में नहीं आएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के नफरत वाले एजेंडे के खिलाफ लड़ रही है. नगा पहचान गर्व की बात है. यह वही पहचान है जिससे एनडीपीपी, बीजेपी और आरएसएस को समस्या है. वे इस विविधता के खिलाफ हैं और एक भाषा, एक संस्कृति और एक पहचान को थोपना चाहते हैं.

खरगे ने किए ये वादे

खरगे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर 3,000 रुपये प्रतिमाह वृद्धापेंशन, शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण, जॉब कार्ड धारकों को मनरेगा के अंतर्गत 100 फीसदी मेहताने का भुगतान, शून्य फीसदी ब्याज दर पर हायर एजुकेशन के लिए लोन, स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता की गारंटी देती है. 

खरगे ने कहा, ''पिछले 20 वर्षों से NDPP, NPF और BJP ने नगालैंड को लूटा है. अब वक्त आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार बने जो लोगों के लिए काम करे.'' बता दें कि नगालैंड और मेघालय में विधानसभा के लिए वोट 27 फरवरी को डाले जाएंगे और नतीजे त्रिपुरा के साथ 2 मार्च को सामने आएंगे.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: पीएम मोदी के सामने कौन? इस सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया ये बयान, कहा- नीतीश कुमार को देखकर दया आती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के एक अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी के बीच मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट
कोलकाता के एक अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी के बीच मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने लेंसकार्ट स्टोर पर बोला धावा, स्टाफ को लगाया तिलक
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने लेंसकार्ट स्टोर पर बोला धावा, स्टाफ को लगाया तिलक
'जब इंसानियत की हद पार होती है तो जवाब...', पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकियों को चेतावनी
'जब इंसानियत की हद पार होती है तो जवाब...', पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकियों को चेतावनी
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
Hungary PM Remark: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
Video: कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
Baisaran Valley Trip: दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
Embed widget