एक्सप्लोरर

भूकंप से तबाही! लाशों के ढेर में अपनों को ढूंढती चीखें; तंबू, कंबल और खाना लेकर म्यांमार पहुंचा भारत

म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार (28 मार्च) को 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से इमारतें, पुल और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए. म्यांमार सरकार के अनुसार, भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,644 हो गई है.

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए भीषण भूकंप से हुई मौतों और तबाही के बीच भारत ने शनिवार (29 मार्च) को 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई. भारत ने आपातकालीन मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत बचाव दलों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से और आपूर्ति भेजी है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार के सैन्य जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा कि भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से मची तबाही से निपटने के प्रयासों में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है. भारत ने म्यांमार के लिए अपने बचाव अभियान को 'ऑपरेशन ब्रह्मा' नाम दिया है. अधिकारियों ने बताया कि भारत स्थानीय प्राधिकारों की मदद के लिए म्यांमार में बचाव कर्मियों को पहुंचाने वाला पहला देश बन गया है.

भारत की ओर से सैन्य परिवहन विमान में 15 टन आवश्यक राहत सामग्री यांगून पहुंचाने के कुछ घंटों बाद, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के दो C-130जे विमान नेपीता में उतरे, जिनमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कुल 80 कर्मी तथा कुछ और सहायता सामग्री थी.

नेपाल, तुर्किए के बाद अब म्यांमार में भारत ने की मदद 

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के दो और C-17 सैन्य विमान, 60 पैरा-फील्ड एम्बुलेंस लेकर, शीघ्र ही म्यांमार में उतरेंगे. भारत ने इससे पहले दो मौकों 2015 के नेपाल भूकंप और 2023 के तुर्किये भूकंप के समय विदेश में एनडीआरएफ की तैनाती की थी. सूत्रों ने बताया कि हवाई उड़ानों और नौसेना के जहाजों द्वारा भेजी गई कुल राहत सामग्री 137 टन है. उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार और सामग्री भेजी जाएगी.

INS सतपुड़ा और INS सावित्री 40 टन सामान लेकर रवाना

मोदी ने म्यांमार के सैन्य जनरल से फोन पर बातचीत के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, 'विनाशकारी भूकंप में लोगों की मौत होने पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. भारत एक निकट मित्र और एक पड़ोसी के रूप में इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.' पीएम ने कहा कि भारत ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, तलाश एवं बचाव दल भेज रहा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारतीय नौसैन्य जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री 40 टन मानवीय सहायता लेकर यांगून बंदरगाह गए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस मानवीय सहायता अभियान के तहत दो और भारतीय नौसैनिक जहाज वहां पहुंचेंगे.

म्यांमार में क्या-क्या भेजा गया?

एस जयशंकर ने कहा कि 118 सदस्यीय भारतीय सेना फील्ड अस्पताल इकाई भी म्यांमार के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सहायता के लिए आगरा से मांडले के लिए रवाना हो रही है. सुबह भारतीय वायुसेना के C-130  सैन्य विमान ने म्यांमार के यांगून शहर में 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई. अधिकारियों ने बताया कि तंबू, स्लीपिंग बैग, कंबल, तैयार भोजन, जल शुद्धिकरण उपकरण, सौर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाओं समेत राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई. भारत द्वारा राहत सामग्री की पहली खेप भेजे जाने के बाद जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू हो गया है. भारत से मानवीय सहायता की पहली खेप यांगून हवाई अड्डे पर पहुंच गई है.' म्यांमार में भारतीय दूत अभय ठाकुर ने राहत सामग्री यांगून के मुख्यमंत्री यू सोई थीन को सौंपी. 

म्यांमार-थाईलैंड में आया था 7.7 तीव्रता का भूकंप

म्यांमार और उसके पड़ोसी देश थाईलैंड में शुक्रवार (28 मार्च) को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आने से इमारतें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए. म्यांमार की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार के अनुसार, शनिवार को भूकंप में मरने वालों की संख्या 1,644 हो गई है. घायलों की संख्या 3,408 है, जबकि भूकंप के बाद 139 लोग लापता हैं.

म्यांमार की मदद करने वाला पहला देश है भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए ‘‘सबसे पहले कदम उठाने वाले’’ देश के रूप में काम किया है. जायसवाल ने कहा, 'ब्रह्मा सृष्टि के रचयिता हैं. ऐसे समय में जब हम म्यांमार सरकार और वहां के लोगों को तबाही के बाद उनके देश के पुनर्निर्माण में मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं, इस अभियान का यह खास नाम विशेष महत्व रखता है.'

एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन म्यांमार भेजी गई

गाजियाबाद में स्थित 8वीं एनडीआरएफ बटालियन के कमांडेंट पी के तिवारी यूएसएआर (शहरी खोज एवं बचाव) टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि टीम खोजी कुत्तों को भी साथ ले जा रही है. उन्होंने कहा कि यह अभियान अंतरराष्ट्रीय खोज और बचाव सलाहकार समूह के मानदंडों के अनुसार किया जा रहा है. म्यांमार स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह भारत से सहायता और राहत सामग्री की शीघ्र आपूर्ति का समन्वय कर रहा है.

नेपीता का एयरपोर्ट अबतक बंद

दिल्ली में भारतीय अधिकारियों ने बताया कि पहला C-130 विमान शाम को नेपीता में उतरा और एनडीआरएफ टीम का स्वागत भारतीय राजदूत और म्यांमार विदेश मंत्रालय में राजदूत माउंग माउंग लिन ने किया. उन्होंने कहा कि भारत म्यांमार के नेपीता में बचाव कर्मियों को लाने वाला पहला देश है. उन्होंने यह भी कहा कि भूकंप के बाद म्यांमार की राजधानी का हवाई अड्डा अभी भी पूरी तरह से चालू नहीं हो पाया है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में घुसपैठिए पर शुभेंदु सरकर का बड़ा एक्शन, CAA लागू कर डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू, BSF के हवाले जमीन
बंगाल में घुसपैठिए पर शुभेंदु सरकर का एक्शन, CAA लागू कर डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू, BSF के हवाले जमीन
NEET-UG Re-Exam: NEET-UG री-एग्जाम पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, अफवाह फैलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप्स पर होगी कार्रवाई
NEET-UG री-एग्जाम पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, अफवाह फैलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप्स पर होगी कार्रवाई
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर उपराज्यपाल का बड़ा फैसला, होटल और गेस्ट हाउस को इंडस्ट्री किया घोषित
लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर उपराज्यपाल का बड़ा फैसला, होटल और गेस्ट हाउस को इंडस्ट्री किया घोषित

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
जम्मू: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Embed widget