एक्सप्लोरर

एकतरफा मुस्लिम तलाक पर अहम फैसला: अगर पत्नी इनकार कर रही हो तो कोर्ट के आदेश से ही माना जाएगा डिवोर्स

One Sided Talaq: मद्रास हाई कोर्ट की ओर से मामले की सुनवाई के दौरान कहा गया कि शरीयत काउंसिल को फैसले का हक नहीं है.

One Sided Talaq: मुस्लिम तलाक को लेकर मद्रास हाई कोर्ट ने अहम फैसला दिया है. हाई कोर्ट ने कहा कि अगर पति की तरफ से तलाक दिए जाने को पत्नी झुठला रही हो तो अदालत के जरिए ही तलाक हो सकता है. इस टिप्पणी के साथ हाई कोर्ट ने तमिलनाडु की शरीयत काउंसिल की तरफ से जारी तलाक सर्टिफिकेट को अवैध करार दिया है. कोर्ट ने दूसरी शादी कर चुके पति को यह आदेश भी दिया है कि वह पहली पत्नी को मुआवजा और गुजारा भत्ता दे.

हाई कोर्ट के जस्टिस जी आर स्वामीनाथन ने इस अहम फैसले में यह भी कहा कि पति अगर दूसरी शादी कर ले तो पहली पत्नी को उसके साथ रहने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता. मुस्लिम पर्सनल लॉ में पुरुषों को एक से अधिक शादी की इजाजत है. फिर भी इससे पहली पत्नी को मानसिक पीड़ा होती है. ऐसे में 'घरेलू हिंसा कानून' की धारा 3 के तहत इसे क्रूरता के तौर पर देखा जा सकता है. अगर पहली पत्नी पति के दूसरे विवाह से सहमत नहीं है तो धारा 12 के तहत वह अलग रहने और पति से भरण-पोषण का खर्च पाने की हकदार है.

क्या है पूरा मामला? जानें, एक नजर में

जिस मामले में हाई कोर्ट ने यह फैसला दिया है, उसमें दोनों पक्षकारों की शादी 2010 में हुई थी. साल 2018 में पत्नी ने 'घरेलू हिंसा कानून' की धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कराई. जवाब में पति ने दावा किया कि वह महिला को तलाक दे चुका है. मुस्लिम पर्सनल लॉ में तलाक के तीन नोटिस ज़रूरी होते हैं. कोर्ट के सामने सिर्फ पहला और दूसरा नोटिस ही पेश किया जा सका.

"शरीयत काउंसिल को फैसले का हक नहीं"

पति ने तमिलनाडु मुस्लिम तौहीद जमात की शरीयत काउंसिल के चीफ काज़ी का एक सर्टिफिकेट पेश किया. 29 नवंबर 2017 की तारीख से जारी इस सर्टिफिकेट में काजी ने तलाक को मान्यता दी थी. इसके लिए आधार इस बात को बनाया गया था कि पति के पिता ने तलाक हो जाने की पुष्टि की. हाई कोर्ट ने कहा कि तीसरे नोटिस की जगह पिता की गवाही के आधार पर तलाक को मान्यता नहीं मिल सकती.

पति दे मुआवजा और गुजारा भत्ता- HC

हाई कोर्ट ने यह भी साफ किया कि शरीयत काउंसिल या ऐसी कोई भी निजी संस्था तलाक का सर्टिफिकेट नहीं दे सकती. अगर तलाक को लेकर विवाद हो तो पति को कानून के तहत गठित अदालत में जाना चाहिए. वहीं फैसला हो सकता है कि वास्तव में तलाक हुआ या नहीं. ऐसे में हाई कोर्ट ने यह मानने से मना कर दिया कि पक्षकारों के बीच तलाक हो चुका है. हाई कोर्ट ने निचली अदालत के उस आदेश को भी बरकरार रखा, जिसमें पति से कहा गया था कि वह पत्नी को अपनी मानसिक क्रूरता के लिए 5 लाख रुपए मुआवजा दे और हर महीने 2500 रुपए गुजारा भत्ता भी दे.

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में MVA को 40 सीटों पर लगेगा झटका! अखिलेश से लेकर ओवैसी के दांव से मुस्लिम होंगे कन्फ्यूज

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamilnadu CM Vijay Oath Ceremony: विजय लेंगे तमिलनाडु CM पद की शपथ, 6 पार्टियां, 5 दिन और चार मीटिंग... TVK ने समर्थन के लिए ऐसे बनाया समीकरण
6 पार्टियां, 5 दिन और चार मीटिंग... TVK ने समर्थन के लिए बनाया समीकरण, CM पद की शपथ लेंगे विजय
West Bengal: BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी
BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी
VCK के बाद IUML ने भी TVK को दिया समर्थन, तमिलनाडु में 120 विधायकों के साथ विजय बनाएंगे सरकार
VCK के बाद IUML ने भी TVK को दिया समर्थन, 120 विधायकों के साथ विजय बनाएंगे सरकार
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama
सलमान खान की SVC 63 का Promo Shoot, Nayanthara संग Mass Entry और Title Reveal पर बड़ा अपडेट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो- वीडियो वायरल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो
Embed widget