एक्सप्लोरर

AIMPLB On Wakf Act: वक्फ बोर्ड में बदलाव की खबरों पर भड़का ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, दे डाली ये धमकी

वक्फ बोर्ड में संशोधन की खबरों पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. चर्चा है कि मोदी सरकार इस हफ्ते वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन के लिए संसद में विधेयक पेश कर सकती है.

सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन के लिए संसद में विधेयक लाने की तैयारी के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने रविवार को कहा कि वक्फ बोर्ड की कानूनी स्थिति और शक्तियों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

AIMPLB ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों और विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि वे ऐसे किसी भी कदम को पूरी तरह से खारिज करें और संसद में ऐसे संशोधनों को पारित न होने दें. AIMPLB के प्रवक्ता एस क्यू आर इलियास ने एक बयान में कहा कि बोर्ड इस कदम को विफल करने के लिए सभी प्रकार के कानूनी और लोकतांत्रिक उपाय अपनाएगा.

सूत्रों के मुतबिक, सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित करने वाले 1995 के कानून में संशोधन करने के लिए संसद में एक विधेयक लाने वाली है ताकि इनके कामकाज में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके तथा इन निकायों में महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी हो सके.

ओवैसी ने भी जताया विरोध

उधर, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता छीनना चाहती है. उन्होंने कहा, बीजेपी शुरू से ही वक्फ बोर्ड और वक्फ संपत्तियों के खिलाफ रही है और उसने अपने हिंदुत्व एजेंडे के तहत वक्फ संपत्तियों तथा वक्फ बोर्ड को खत्म करने का प्रयास शुरू किया है. उन्होंने कहा, यह अपने आप में धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है. 

ओवैसी ने आरोप लगाया कि अगर सर्वेक्षण बीजेपी सरकार द्वारा किया जाता है, तो इसका नतीजा यह होगा कि संपत्ति वक्फ संपत्ति नहीं होगी. ओवैसी ने कहा कि देश में कई दरगाह और मस्जिदें हैं, जिनके बारे में भाजपा-आरएसएस दावा करता है कि वे दरगाह और मस्जिदें नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, अगर मीडिया की खबरें सच हैं, तो मोदी के नेतृत्व वाली सरकार मुसलमानों से वक्फ बोर्ड की संपत्तियां छीनना चाहती है. 

क्या बोले मुख्तार अब्बास नकवी?

इस बीच, अल्पसंख्यक मामलों के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वक्फ की कार्यशैली को ‘टच मी नॉट’ (अछूत) की सनक-सियासत से बाहर आना होगा.’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘समावेशी सुधारों पर सांप्रदायिक वार ठीक नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड डील और गिरते शेयर मार्केट पर बवाल, विपक्ष ने संसद में निकाला मार्च, आरोप- ग्लोबल क्राइसिस नहीं भांप पाई सरकार
ट्रेड डील-गिरते शेयर मार्केट पर बवाल, विपक्ष का आरोप- ग्लोबल क्राइसिस नहीं भांप पाई सरकार
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget