चुनाव प्रचार के दौरान उठी प्रसव पीड़ा, बनीं मां
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 11 Feb 2017 05:09 PM (IST)

नई दिल्लीः महाराष्ट्र निवनिर्माण सेना की पार्षद रुपाली पाटिल प्रचार के दौरान ही मां बन गयी. चुनाव के मद्देनजर रुपाली पाटिल ने एक पदयात्रा निकाली थी. लेकिन पदयात्रा के दौरान ही प्रसव पीड़ा होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया. रुपाली बेटे की मां बनीं. नौ महीने की गर्भवती होने के बावजुद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की पुणे की पार्षद रुपाली पाटिल ने इसबार भी नगर निगम का चुनाव लड़ने का निर्णय किया. शुक्रवार को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरकर प्रचार की शुरुआत करने निकली रुपाली पुणे के मंडइ इलाके के प्रभाग नंबर 15 में मतदाताओं से मिल रही थीं. पदयात्रा के दौरान ही उन्हे दर्द शुरु हुआ. शाम तक उन्होंने उसी हालत में पदयात्रा जारी रखी. शाम तक जब दर्द सहन करते हुए जब वह घर पहुंचीं तो हालात ऐसे बने की उन्हे तुरंत अस्पताल भर्ती करना पडा. जहां उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया. इतनी भागदौड़ में गर्भवती होने के बावजुद मां और बच्चे दोनों एकदम तंदुरुस्त हैं. रुपाली पाटिल का ये भी कहना है कि वह जल्द चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगीं. इतनी भागदौड़ होने के बाद भी रुपाली पाटिल की डिलवरी बिल्कुल सामान्य रही. जिससे डॉक्टर भी हैरान रह गए. रुपाली पाटिल 2012 मे पहली बार पार्षद बनी थीं. इस बार जब चुनाव की घोषणा हुई तो वो नौ महिने की गर्भवती थीं. लेकिन ऐसी हालत में उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया. आपको बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए 21 फरवरी को मतदान किया जाएगा.