एक्सप्लोरर

'तहे दिल से सॉरी', मुनव्वर फारूकी ने लॉरेंस बिश्नोई से मांगी माफी! जानें- वायरल वीडियो का सच

मुनव्वर फारूकी के ऑफिशियल अकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में वह कोंकण समाज से माफी मांग रहे हैं. उन्होंने एक स्टैंडअप कॉमेडी शो में कोंकण समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

महाराष्ट्र के कद्दावर नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बहुत चर्चाओं में हैं. उसके गैंग, शूटर्स से लेकर विदेश में फैले उसके नेटवर्क को लेकर हर दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है. इस बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का एक वीडियो भी काफी चर्चाओं में है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी इसमें लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांग रहे हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजू शुक्ला नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'सलमान खान भले ही माफी मांगने से मना कर रहे हैं, लेकिन मुनव्वर फारूकी ने माफी मांग ली है. वो भी हाथ जोड़कर.' कई और यूजर्स ने भी इसी दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है. कुछ दिन पहले मुनव्वर फारूकी पर एक हमले की साजिश को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था. मुंबई पुलिस को खबर मिली थी कि लॉरेंस गैंग के कनाडा में बैठे एक सहयोगी ने इस काम के लिए दो लोगों को हायर भी किया था.

वायरल वीडियो में मुनव्वर फारूकी कह रहे हैं, 'मैं बिल्कुल नहीं चाहूंगा कि कोई किसी भी एंगल से हर्ट हो तो मैं तहे दिल से आप लोगों से माफी चाहूंगा कि सॉरी जिसको भी हर्ट हुआ है.' मुनव्वर फारूकी के ताजा वीडियो और उसके साथ वायरल दावे की जांच की गई. इसके लिए वायरल वीडियो के एक फ्रेम को रिवर्स सर्च किया तो मुनव्वर फारूकी के ऑफिशियल एक्स हैंडल का वीडियो मिला. यह वीडियो 12 अगस्त, 2024 को पोस्ट किया गया था, जिसमें वायरल वीडियो का एक्सटेंडेड वर्जन मौजूद है. 

मुनव्वर फारूकी के अकाउंट पर मौजूद वीडियो में वह कोंकणी समुदाय से माफी मांग रहे हैं. एक शो के दौरान उन्होंने कोंकणी समाज को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर समुदाय के लोहग नाराज हो गए. वीडियो में मुनव्वर अपनी सफाई में कह रहे हैं, 'कुछ वक्त पहले एक शो हुआ था, जिसमें ऑडियंस से इंटरेक्शन हो रहा था. कोंकण के बारे में कोई बात निकली. मैं जानता हूं कि तनुजा में बहुत कोंकण लोग रहते हैं. मेरे बहुत सारे दोस्त रहते हैं, लेकिन लोगों के हिसाब से वह बात थोड़ आउट ऑफ कोंटेक्स्ट चली गई. उनको लगता है कि मैंने कोंकण के बारे में कुछ बुरा बोला है और उनका मजाक उड़ाया है. नहीं दोस्तों मेरा इंटेनशन बिल्कुल वो नहीं है. मैं अभी भी वही कहना चाहूंगा कि ऑडियंस के साथ कनवर्जेशन में मेरे मुंह से वो बात निकली. मैंने देखा कि कुछ लोग हर्ट हो रहे हैं और मैं स्टैंडअप कॉमेंडियन होने के नाते और मेरा जो काम है हंसाने का, मैं नहीं चाहता कि कोई भी हर्ट हो. तो मैं तहे दिल से लोगों से माफी मांगना चाहूंगा.'

वीडियो से साफ है कि यह दो महीने पुराना मामला है और मुनव्वर ने इसमें लॉरेंस बिश्नोई से नहीं बल्कि कोंकण समाज से माफी मांगी थी. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पुलिस को 16 अक्टूबर को मुनव्वर फारूकी पर हमले की जानकारी मिली थी. 13 सितंबर को जिम के मालिक के मर्डर केस में जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली थी. जांच के दौरान पुलिस हरियाणा में स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा गिरफ्तार शूटर तक पहुंची. उसने पूछताछ में फारूकी पर हमले का खुलासा किया. उस शूटर को लॉरेंस के गैंग के रोहित गोदारा ने हायर किया था.

यह भी पढ़ें:-
डरा हुआ हूं या दुखी हूं, मैंने उन्हें... निज्जर हत्या मामले की जांच के लिए जब आया था कनाडाई अधिकारियों का फोन तो क्या हुआ संजय वर्मा ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget