मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया. यहां एक इंडियन एयरफोर्स का विमान रनवे से आगे बढ़ गया. घटना रात के करीब 11:39 बजे की है. विमान के रनवे से आगे बढ़ते ही एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई. एयरपोर्ट पर तुंरत ऑपरेशन के लिए मुख्य रनवे नंबर 27 को बंद कर दिया गया. घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.
बता दें कि एयरफोर्स का जो विमान रनवे से आगे बढ़ गया वो बंगलोर के एलंगा एयरफोर्स बेस जा रहा था. अभी मुंबई एयरपोर्ट पर वैकल्पिक रनवे नंबर 14/32 उपयोग में है. मुख्य रनवे के इस्तेमाल में नहीं होने के कारण यहां से फ्लाइट के उड़ान और आगमन में देरी देखी जा रही है.
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा, "हम घटना की पुष्टि करते हैं. एक विमान रनवे से आगे बढ़ गया. यह घटना बीती रात 11:39 बजे की है. इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है"
यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए सिफारिश किये गये 2 जजों के नाम कॉलेजियम को लौटाए: सूत्रममता बनर्जी बोलीं, PM मोदी को लगना चाहिए लोकतंत्र का तमाचा, सुषमा ने कहा- आपने हदें पार कर दीतेजप्रताप यादव का फिर जागा 'भाई प्रेम', कहा- तेजस्वी मेरी हिम्मत, मेरा सहारादिल्ली: रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली आज, प्रियंका गांधी करेंगी शीला दीक्षित के लिए रोड शोदेखें वीडियो-
