एक्सप्लोरर

Mumbai Cruise Drug Case: क्रूज ड्रग्स मामले में वसूली की जांच पर फिलहाल 'ब्रेक', पूजा ददलानी ने अब तक दर्ज नहीं कराया बयान

Mumbai Cruise Drug Case: मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वसूली और घूस के बीच के बहुत ही छोटे से अंतर की वजह से इस मामले की जांच को फिलहाल रोकना पड़ा.

Mumbai Cruise Drug Case: कार्डेलिया क्रूज (Cordelia Cruise) ड्रग्स मामले में कथित तौर से हुई वसूली की जांच पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. मुंबई पुलिस एक SET (Special Enquiry Team) बनाकर जांच कर रही थी लेकिन अब SET द्वारा की जा रही जांच पर मुंबई पुलिस ने फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वसूली और घूस के बीच के बहुत ही छोटे से अंतर की वजह से इस मामले की जांच को फिलहाल रोकना पड़ा. आपको बता दें कि ये जांच बंद नहीं की गई है सिर्फ अगले आदेश तक जांच को रोका गया है. जांच रोकने का दूसरा सबसे बड़ा कारण यह है कि इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा कई समन भेजने के बाद भी अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मैनेजर पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) अपना बयान दर्ज करवाने पुलिस के सामने अबतक नहीं आई हैं. 

क्रूज ड्रग्स केस में कथित वसूली की जांच पर फिलहाल रोक

इसके अलावा मुंबई पुलिस NCB की विजिलेंस टीम द्वारा की जाने वाली जांच की रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है. एक अधिकारी ने बताया पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) अपने स्वास्थ्य का कारण बताते हुए पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाने नहीं आई. मुंबई पुलिस ने पिछले महीने ही SET (Special Enquiry Team) का गठन किया था. इसके अलावा कानूनी सलाह भी ली पर जब तक पूजा ददलानी पुलिस को बयान नहीं देती तब तक इस मामले में किसी भी तरह से FIR दर्ज नहीं किया जा सकती है. पुलिस ने बताया कि पूजा को SET किसी भी तरह का कानूनी दबाव डालकर पूछताछ के लिए नहीं बुला सकती क्योंकि SET सिर्फ इनक्वायरी कर रही है ना की किसी FIR की जांच. इसी वजह से मुंबई पुलिस ने SET की जांच पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है और कानूनी सलाह ले रही है.

आपको बता दें कि क्रूज ड्रग्स मामले के एक स्वतंत्र पंच प्रभाकर शैल (Prabhakar Sail) ने आरोप लगाया था कि केपी गोसावी (KP Gosavi) ने आर्यन खान पर कानूनी कार्रवाई न करने के लिए पूजा ददलानी (Pooja Dadlani) से पैसे लिए थे. सैम डिसूजा ने मुंबई पुलिस को अपने बयान में बताया कि उसने ही KP गोसावी को पूजा ददलानी से मिलवाया था. गोसावी ने डिसूजा को बताया था कि आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिला और वो उसकी मदद कर सकता है और गोसावी ने ही सैम को ददलानी से मिलवाने को बोला था. जब सैम को पता चला कि गोसावी धोखेबाज है तब उसने वो सारे पैसे उससे रिकवर किए और ददलानी को वापस कर दिए. 

सैम डिसूजा ने मुंबई पुलिस को बताया कि सुनील पाटिल ने उसे संपर्क कर पूछा था कि क्या उसके संपर्क में NCB के अधिकारी हैं, जिसके बाद सैम ने उसे NCB के अधिकारी का नाम भेजा था. पाटिल ने सैम को कहा था कि दो लोग जिनके नाम KP गोसावी और मनीष भानुशाली है वो उसे कार्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले में संपर्क करेंगे. 2 अक्टूबर को 8 बजे सैम ताज प्रेसीडेंसी होटल में था तभी सुनील पाटिल ने उसे कहा कि एक बहुत प्रभावशाली शख्स को क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है जिसे वेरिफाई करने की जरूरत है. शुरुआत में सैम ने कहा था कि वो व्यस्त है, इस वजह से वो नहीं जा सकता पर सुनील पाटिल के बहुत बार बोलने की वजह से वो ग्रीन गेट गया.

ग्रीन गेट पर वो मनीष भानुशाली और KP गोसावी से मिला उन लोगों ने सैम को NCB के अधिकारियों से मिलवाने के लिए उसे शुक्रिया कहा, जहां गोसावी ने उसे कहा कि आर्यन खान (Aryan Khan) प्रभावशाली व्यक्ति है जिसे गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद सैम ने इसकी जानकारी पाटिल को दी. जिसके बाद पाटिल ने गोसावी को फॉलो करने को कहा. जिस दौरान गोसावी लगातार पाटिल के संपर्क में था. 

गोसावी ने पाटिल से कहा आर्यन को पूजा ददलानी से बात करना है और गोसावी ने सैम से कहा कि उसके पास से ड्रग्स नहीं मिला है और वो बेगुनाह है. जिसके बाद ही गोसावी ने सैम से कहा कि आर्यन को राहत मिल सकती है और पूजा से संपर्क करने को कहा. सैम डिसूजा ने इसके बाद गोसावी से कहा कि वो पूजा ददलानी से सम्पर्क करने की कोशिश करेगा. जिसके बाद सैम ने एक दोस्त की मदद से पूजा से सम्पर्क किया. गोसावी ने ददलानी को एक लिस्ट दिखायी जिसमें आर्यन का नाम नहीं था और कहा कि आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिला है इसलिए आर्यन को इस हालात से निकाला जा सकता है. 

सैम को 3 अक्टूबर को पता चला कि आर्यन खान के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया गया है जिसके बाद उसने पाटिल को कॉल किया तब पाटिल ने बताया कि गोसावी ने ददलानी से 50 लाख रुपये लिए हैं. सैम को खबरों से पता चला कि गोसावी फ्रॉड आदमी है जिसके बाद सैम ने गोसावी से पैसे वापस लिए और उसे ददलानी को वापस कर दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget