भारत के एविएशन सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां देश की आर्थिक महानगरी मुंबई का फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है. मुंबई छत्रपति इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर कई फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, 17 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. करीबन 365 फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई है. एयरपोर्ट पर इस तरह के हालात सोमवार शाम 5 बजे तक बने रहे. 

Continues below advertisement

मुंबई में लगातार तीन से तेज बारिश का दौर जारी है

6 जुलाई को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारी बारिश की वजह से उड़ानें प्रभावित हुई हैं. इंडिगो और अकासा एयरलाइंस ने अपने एयरलाइंस सर्विस को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, अन्य उड़ानों को रास्ता बदलना पड़ा है. मुंबई में लगातार तीन दिन से भारी बारिश का दौर है. 

Continues below advertisement

पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद को बनाया आरोपी

17 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की गई हैंफ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 के मुताबिक, दिन भर में कुल 17 घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानें रद्द की गई हैं. वहीं अन्य पांच उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है. 

इंडिगो और अकासा ने की ट्रैवल एडवाइजरी जारी 

अकासा एयरलाइंस ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ानों को रद्द किया है. 6 जुलाई को तीन आने वाली और तीन जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. इंडिगो और अकासा ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसमें उन्होंने यात्रियों को अलर्ट जारी किया है.

इंडिगो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भारी बारिश की वजह से मुंबई और पुणे आने जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं.

स्पाइस जेट ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि मुंबई में खराब मौसम के कारण सभी उड़ानों को आने जाने और उनसे जुड़ी अन्य उड़ानों पर असर पड़ सकता है. यात्रियों से एयरलाइंस ने लगातार Website चेक करते रहने की अपील की है. 

J&K Terrorist: जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ एक्शन, शोपियां में चौथे दिन लश्कर के 2 आतंकियों को खोज रही आर्मी