नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित करेंगे. यह मन की बात का 45वां संस्करण है. कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डीडी नेशनल, डीडी न्यूज सहित अन्य चैनलों पर भी इसका प्रसारण होगा. गौरतलब है कि मोदी इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री ने मन की बात के 44वें संस्करण में प्रधानमंत्री पर्यावरण को लेकर बात की थी. मोदी ने कहा कि पौधों को लगा देना काफी नहीं है बल्कि लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह उस पौधे के पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करें.

प्रधानमंत्री ने कहा , ‘जब भीषण गर्मी होती है, बाढ़ आती है, बारिश थमती नहीं है, असहनीय ठंड पड़ती है तो हर कोई विशेषज्ञ बन करके ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन की बातें करता है लेकिन बातें करने से बात बनती है क्या? प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना, प्रकृति की रक्षा करना, यह हमारा सहज स्वभाव होना चाहिए, हमारे संस्कारों में होना चाहिए.’