एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी पर राज्यसभा में क्या बोली सरकार? जानें

Jitin Prasad On Tariff: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत अधिक टैरिफ वाला देश है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी चीजों पर शुल्क लगाने वाले देशों पर टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होंगे.

Parliament Session: नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार (21 मार्च, 2025) को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से भारत पर पारस्परिक टैरिफ सहित किसी देश विशेष पर कोई शुल्क नहीं लगाया गया है. इस बात की जानकारी एक सवाल के जवाब में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लगाए गए हाई टैरिफ की बार-बार आलोचना की है. 

उन्होंने सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास के एक सवाल के जवाब में कहा, "आज की तारीख तक अमेरिका की ओर से भारत पर पारस्परिक शुल्क सहित किसी भी देश-विशिष्ट शुल्क को नहीं लगाया गया है. अमेरिका ने बिना किसी छूट के सभी देशों से स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाया है." प्रसाद ने आगे कहा, "जो मौजूदा अतिरिक्त शुल्कों की तुलना में ज्यादा है उन शुल्कों के प्रभाव का बारीकी से मूल्यांकन किया जा रहा है."

'अमेरिका के साथ बिजनेस बढ़ाना चाहता है भारत'

मंत्री ने कहा, "दोनों देशों ने 13 फरवरी, 2025 को एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई. महत्वाकांक्षी मिशन 500 के तहत, दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक अमेरिका-भारत व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर करना है और इसे अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापार संबंधों को गहरा करके हासिल किया जा सकता है."

उन्होंने कहा, "दोनों देश पारस्परिक रूप से लाभकारी, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसके तहत देश बाजार पहुंच बढ़ाने, टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने, आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को बढ़ाने और प्रमुख व्यापार मुद्दों को द्विपक्षीय रूप से हल करने पर ध्यान देंगे."

डोनाल्ड ट्र्रंप ने क्या कहा था?

बीते दिन गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन देश के साथ उनकी एकमात्र समस्या है कि यह दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है. ट्रंप ने कहा, "मेरा मानना ​​है कि वे उन टैरिफों को काफी हद तक कम कर देंगे, लेकिन 2 अप्रैल से हम उनसे वही टैरिफ वसूलेंगे जो वे हमसे वसूलते हैं."

ये भी पढ़ें: भारत ने एक साल में निकाला 1 अरब टन के पार 'काला सोना', पीएम मोदी बोले- 'गर्व का क्षण'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन

वीडियोज

RBI ने Zero-Balance Bank को दी बड़ी सुविधा! BSBD Account अब बनेगा Full-Feature Savings Account
EPS Pension पर ZERO Interest ! क्या ₹1000 से बढ़कर ₹7500 होगी Pension? Paisa Live
Claudia की Journey: Filmy Struggles, Bigg Boss Fame और OTT Comeback का Perfect Mix
Elvish Yadav ने शेयर की अपनी Real Struggle Story, YouTube Journey, Aukaat Ke Bahar & more
Cricketer Smriti Mandhana की शादी टूटी, Social Media Post के जरिए खुद दी जानकारी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
डोनाल्ड ट्रंप का नया बवाल! वीजा को लेकर बनाया नया नियम, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़: जशपुर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
'सपने सुहाने लड़कपन के' की गुंजन बनीं दुल्हन, लाल जोड़े में लगी गॉर्जियस, देखें तस्वीरें
गंभीर के प्लान में हर्षित राणा अहम, दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन...
गंभीर के प्लान में हर्षित अहम, वनडे सीरीज जीतने पर बोले- विराट-रोहित का प्रदर्शन अच्छा, लेकिन
Pakistani Woman Appeal To PM Modi: 'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
'पति ने कराची में छोड़ दिया और दिल्ली में दूसरी...', पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
भारी मिस्टेक हो गया माई बाप! बाइक राइडर से पंगा लेना कुत्ते को पड़ा भारी- वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Low Calorie Snacks: मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
मूंगफली या मखाना... वजन घटाने के लिए कौन-सा स्नैक्स बेस्ट? देख लें पूरी रिपोर्ट
Embed widget