ड्रग पैडलर टैक्सी ड्राइवर करता था ड्रग्स की सप्लाई, करोड़ों के महंगे फ्लैट में है आशियाना
पकड़े गए इस ड्रग पैडलर के पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गया पैडलर हर सप्लीमेंट की सप्पलाई के एवज में पेमेंट पेटीएम, गूगल पे के जरिए लेता था.

मुंबई: कई महीने से लगातार एनसीबी बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के जाल में फसी मछलियों को पकड़ रही है, जिसमे बॉलीवुड के कई बड़े नाम भी आ चुके है. एनसीबी के चंगुल में वह ड्रग पैडलर जा फंसा है जो कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को गांजे की सप्लाई किया करता था.
पकड़े गए इस ड्रग पैडलर के पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गया पैडलर हर सप्लीमेंट की सप्पलाई के एवज में पेमेंट पेटीएम, गूगल पे के जरिए लेता था. एनसीबी अब उसके बैंक के अकाउंट को भी खंगाल रही है जिससे कि यह पता लगाया जा सके कि बॉलीवुड के में और किस किसको ड्रग्स की सप्लाई की गई है और कितना पेमेंट वसूला है.
एनसीबी ने मुंबई से नवाब शेख और फारुख चौधरी नामक दो और ड्र्ग्स पैडलर्स को 32.9 ग्राम एमडी ड्रग्स और एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया है. नवाब शेख नामक ड्रग पैडलर की गिरफ्तारी में सबसे अहम बात यह है की नवाब शेख नामक ड्रग पैडलर मुंबई में टैक्सी चलाने का काम करता है, साथ ही ड्रग्स की सप्लाई भी करता है जिसकी वजह से वह मुम्बई सेंट्रल इलाके की एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में करोड़ो के महंगे अपार्टमेंट में रहता है.
एनसीबी सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार किए गए ड्रग पैडलर से पूछताछ में और भी बॉलीवुड के नामी चेहरे बेनकाब हो सकते हैं.
Source: IOCL



























