एक्सप्लोरर

Meghalaya Election 2023: मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के खिलाफ बीजेपी ने पूर्व उग्रवादी नेता को दिया टिकट, जानें उनके बारे में

Meghalaya Assembly Election 2023: बीजेपी मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 अकेले दम पर लड़ेगी. राज्य की सभी सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है.

Conrad K Sangma Vs Bernard N Marak: बीजेपी मेघालय विधानसभा की सभी  सीटों पर चुनाव लड़ेगी. पार्टी ने गुरुवार (2 फरवरी) को अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का एलान किया. मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा (Conrad K Sangma) के खिलाफ बीजेपी ने अपने राज्य इकाई के उपाध्यक्ष और पूर्व उग्रवादी नेता बर्नार्ड एन मराक (Bernard N Marak) को उतारा है. बर्नार्ड दक्षिण तुरा (South Tura Constituency) निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री संगमा के खिलाफ पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार  घोषित किए गए हैं.

कौन है बीजेपी के उम्मीदवार बर्नार्ड एन मराक?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पूर्व उग्रवादी नेता बर्नार्ड एन मराक ने 2014 में हथियार डाल दिए थे और एएनवीसी-बी (ANVC-B) उग्रवादी समूह को भंग कर दिया था. वो गारो आदिवासियों (Garo tribals) के लिए एक अलग राज्य बनाने के लिए एक सशस्त्र उग्रवादी समूह अचिक नेशनल वालंटियर काउंसिल -एएनवीसी (Achik National Volunteer Council ANVC) में शामिल रहे थे.

साल 2021 में उन पर मेघालय के तुरा में खुद फार्महाउस में वेश्यालय चलाने के आरोप लगा था और इसके चलते उनकी गिरफ्तारी हुई थी.  प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मराक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने  गैर-जमानती वारंट जारी किया था. उन्हें पुलिस ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से गिरफ्तार किया था. 

मेघालय में अपने दम पर उतरेगी बीजेपी

बीजेपी मेघालय विधानसभा की सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीजेपी के पार्टी प्रवक्ता एम एच खरकंग (M H Kharkrang) ने कहा कि पार्टी ने पिछले महीने कोनराड संगमा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (Meghalaya Democratic Alliance) से अलग होने और राज्य के विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया था. उम्मीदवारों की सूची में बीजेपी के दो मौजूदा विधायकों संबोर शुल्लई (Sanbor Shullai) और एएल हेक (A L Hek ) का नाम भी शामिल हैं. ये शहर में दक्षिण शिलांग और पायथोरुखरा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे.

और कौन है बीजेपी की उम्मीदवारों लिस्ट में?

पिछले कुछ महीनों में अन्य दलों को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले मौजूदा विधायकों को भी उम्मीदवारों की सूची में शामिल किया गया है. इनमें एच एम शांगप्लियांग, फेरलिन संगमा, बेनेडिक्ट मराक और सैमुअल एम संगमा शामिल हैं, जो क्रमश: मावसिनराम, सेलसेला, रक्समग्रे और बाघमारा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे.

2018 में नोंगथिम्मई निर्वाचन क्षेत्र से हार का सामना करने वाले राज्य बीजेपी अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mawrie) पश्चिम शिलांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पीटीआई के मुताबिक बीजेपी ने पार्टी के प्रवक्ता एम एच खरकंग उत्तरी शिलांग निर्वाचन क्षेत्र से उतारा है. पार्टी प्रवक्ता खरकंग ने बताया कि पार्टी ने एनपीपी की पूर्व विधायक फेरलिन संगमा (NPP MLA Ferlin Sangma) सहित सात महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है.

ये भी पढ़ें: 

Meghalaya Election: मेघालय में विधानसभा चुनाव से पहले मार्टिन डांगो बीजेपी में शामिल, रह चुके हैं विधानसभा स्पीकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
देश के रोजगार पर पड़ रहा पश्चिम एशिया की जंग का असर,लॉन्ड्री वालों ने भी बढ़ाए एक जोड़ा कपड़े पर प्रेस के दाम
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
आई-पैक मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, पत्नी, भाई को पूछताछ के लिए किया गया तलब
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
दक्षिणी राज्यों की ताकत घटाने की साजिश? लोकसभा सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर CM रेवंत रेड्डी का बड़ा सवाल
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील
‘राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर दें समर्थन’, महिला आरक्षण बिल को लेकर सांसद बसबराज बोम्मई की अपील

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget