एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा! मैतेई-कुकी गुटों के बीच गोलीबारी, एक महिला की मौत और पुलिसकर्मी घायल

Manipur Violence: मणिपुर में ये घटना कुकी समुदाय द्वारा चूड़ाचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में रैलियां निकालने के एक दिन बाद हुई है.

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. रविवार (1 अगस्त) को एक बार फिर उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब इंफाल पश्चिम जिले के कोत्रुक और कडांगबंद इलाकों में सशस्त्र कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गोलीबारी हुई. इस घटना में 31 साल की एक महिला की मौत हो गई.

दि प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह विभाग ने एक बयान जारी करते हुए इस घटना को “कुकी उग्रवादियों के ड्रोन, बम और कई अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करके निहत्थे कोत्रुक ग्रामीणों के खिलाफ हमला” करार दिया. इसमें कहा गया कि कुकी उग्रवादियों की ओर से निहत्थे ग्रामीणों के बीच उत्पात मचाने की ऐसी हरकत को राज्य में शांति स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के किए जा रहे प्रयासों को पटरी से उतारने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

गोलीबारी के बीच हुए बम विस्फोट में महिला की हुई मौत

सूत्रों ने दि प्रिंट को बताया कि महिला की पहचान न्गांगबाम सुरबाला के रूप में हुई है, जोकि मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखती थी. गोलीबारी के बीच हुए बम विस्फोट में उसकी मौत हो गई. महिला को इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि इस हमले में मृतक की 12 साल की बेटी सहित कम से कम दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं.

जानिए क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि गोलीबारी दोपहर करीब 2.35 बजे शुरू हुई थी, जिसमें एक मणिपुर पुलिस का जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया. दरअसल, ये गोलीबारी कांगपोकपी जिले के नखुजंग गांव से शुरू होकर इंफाल पश्चिम जिले के कडांगबंद और कोत्रुक इलाके की ओर चली और शाम तक जारी रही. इंफाल पश्चिम में मैतेई लोगों का वर्चस्व है, जबकि कांगपोकपी में कुकी-जो बहुसंख्यक हैं. फिलहाल, केन्द्रीय सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस के जवानों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है.

कुकी नागरिकों पर घात लगाकर मारने की थी कोशिश

इस बीच, कुकी जनजातियों की शीर्ष संस्था कुकी इंपी मणिपुर ने आरोप लगाया कि यह "कांगगुई-लाम्का" सड़क पर कुकी नागरिकों पर घात लगाकर मारने की कोशिश थी, जिसके कारण "अरम्बाई टेंगोल, घाटी-आधारित विद्रोही समूहों, मीतेई राज्य बलों और सदर हिल्स के कांगचुप क्षेत्र में कुकी-ज़ो स्वयंसेवकों की संयुक्त सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई. गोलीबारी की ये घटना कुकी-ज़ो समुदाय द्वारा चूड़ाचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में रैलियां निकालने के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने “अलग प्रशासन” की मांग की थी.  

ये भी पढ़ें: क्राइम हुआ तो यहां चलेगा सरकार का कड़ा चाबुक! CM ने दो टूक चेताया- हरकतें सुधार लें वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'370 रुपये की बिरयानी’, महिला आयोग तक पहुंचा विवाद, कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को समन, इस दिन होंगे पेश
'370 रुपये की बिरयानी’, महिला आयोग तक पहुंचा विवाद, कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को समन, इस दिन होंगे पेश
सायोनी घोष, यूसुफ पठान, TMC के वो 19 बागी सांसद कौन? जिन्होंने ममता के खिलाफ स्पीकर को दी चिट्ठी, ये रही पूरी लिस्ट
सायोनी घोष, यूसुफ पठान, TMC के 19 बागी सांसद कौन? जिन्होंने स्पीकर को दी चिट्ठी, ये रही लिस्ट
'सिर्फ साक्ष्य की वस्तु' नहीं बच्चे, नहीं कर सकते मनोवैज्ञानिक परीक्षण, सुप्रीम कोर्ट का अहम टिप्पणी
'सिर्फ साक्ष्य की वस्तु' नहीं बच्चे, नहीं कर सकते मनोवैज्ञानिक परीक्षण, सुप्रीम कोर्ट का अहम टिप्पणी
TMC Crisis Row: 'मुझे कूड़ेदान की तरह...', कल्याण बनर्जी देंगे ममता बनर्जी को 440 वोल्ट का झटका, दे दिया सिग्नल
'मुझे कूड़ेदान की तरह...', कल्याण बनर्जी देंगे ममता बनर्जी को 440 वोल्ट का झटका, दे दिया सिग्नल

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राज्यसभा चुनाव में यहां कांग्रेस ने कर दिया कमाल! 4 में से 3 सीटों पर जीती, BJP को मिली सिर्फ 1, पढ़ें विनर लिस्ट
राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
राबड़ी देवी ने सिंगर को हाथ से खोलकर दे दिया हीरे का कंगन, गदगद हुए छोटू छलिया
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान ने नहीं, फिर किसने कराई पीस डील, कौन रख रहा नजर? फाइनल समझौते से जुड़ी बड़ी बातें
ईरान-अमेरिका के बीच पाकिस्तान ने नहीं, फिर किसने कराई पीस डील, कौन रख रहा नजर? फाइनल समझौते से जुड़ी बड़ी बातें
ICC Women's T-20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप में अब तक अधूरा रहा सपना, क्या 2026 में खत्म होगा टीम इंडिया का इंतजार?
महिला टी20 विश्व कप में अब तक अधूरा रहा सपना, क्या 2026 में खत्म होगा टीम इंडिया का इंतजार?
Peddi BO Day 8: 'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
'पेद्दी' की कमाई को 8वें दिन लगा बड़ा झटका, लेकिन 7 करोड़ और कमाते ही कर देगी बड़ कमाल
TMC Crisis Row: 'मुझे कूड़ेदान की तरह...', कल्याण बनर्जी देंगे ममता बनर्जी को 440 वोल्ट का झटका, दे दिया सिग्नल
'मुझे कूड़ेदान की तरह...', कल्याण बनर्जी देंगे ममता बनर्जी को 440 वोल्ट का झटका, दे दिया सिग्नल
China Road Sweeper Viral Video: चीन में 7 सेकंड में सड़क साफ करने वाली हाई-स्पीड मशीन का वीडियो वायरल, टेक्नोलॉजी देख हैरान हुए लोग 
चीन में 7 सेकंड में सड़क साफ करने वाली हाई-स्पीड मशीन का वीडियो वायरल, टेक्नोलॉजी देख हैरान हुए लोग 
Toothbrush Cleaning Tips : आपने अपना टूथब्रश कब से नहीं बदला? जानें कितने दिन में हो जाता है खराब?
आपने अपना टूथब्रश कब से नहीं बदला? जानें कितने दिन में हो जाता है खराब?
Embed widget