एक्सप्लोरर

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा! जिरीबाम में हथियारबंद लोगों ने पूर्व पुलिस अधिकारी के घर को लगाई आग

Manipur Violence: कुकी और मैतेई उग्रवादियों के हाथों में हथियारबंद ड्रोन होने से पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए शांति बहाल करने की दोगुनी मुश्किल हो गई है.

Manipur Violence: मणिपुर में जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच मानपुर के जिरीबाम जिले में बुधवार (04 सितंबर) को फिर से आगजनी की घटना सामने आई है. जहां कुछ हथियारबंद लोगों ने कई राउंड फायरिंग की. जिसके बाद एक घर में आग लगा दी. हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. जकुराधोर में तीन कमरों वाला घर एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का था.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने कहा कि जिले में पिछली हिंसा के बाद परिवार ने घर खाली कर दिया था. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाया और सुबह करीब साढ़े तीन बजे घर को जला दिया. वहीं, ये घर जिरीबाम जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर था.

मैतेई और कुकी गुटों के बीच हुए समझौते के बावजूद हुई घटना

आगजनी की ये घटना 1 अगस्त को मैतेई और कुकी गुटों के बीच एक शांति समझौते के बावजूद हुई, जो पहाड़ी राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने और आगे आगजनी को रोकने के लिए सहमत हुए थे. वहीं, ये बैठक असम के कछार जिले में सीआरपीएफ सेंटर में हुई थी. जिसे जिरीबाम जिला प्रशासन, राइफल्स और सीआरपीएफ कर्मियों की देखरेख में किया गया, जिसमें जिरीबाम के हमार, मैतेई, थाडू, पैते और मिजो समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे.

सुरक्षा बलों ने ड्रोन बमबारी से बचने के लिए एक्सपर्ट कि मांग की

हालांकि, मणिपुर में हिंसा और आगजनी की अनियमित घटनाओं के जारी रहने के कारण पिछले 16 महीने से चल रहे जातीय संघर्ष में तैनात केंद्रीय और राज्य बलों को अब एक नए खतरे का सामना करना पड़ रहा है. जिसमें संदिग्ध उग्रवादी बमबारी करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में अब सुरक्षा बलों ने ड्रोन की बमबारी से जीतने के लिए ड्रोन एक्सपर्ट की मांग की है.

NSG के बॉम्ब एक्सपर्ट जल्द पहुंचेंगे मणिपुर- DGP

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मणिपुर के डीजीपी राजीव सिंह ने कहा कि इससे संघर्ष में एक और आयाम जुड़ गया है. हालांकि, हमने एनएसजी के महानिदेशक और उनकी टीम से बात की है. बॉम्ब एक्सपर्ट यहां आ रहे हैं. हमारे पास कुछ जवाबी उपाय हैं, जिन्हें हम लागू करेंगे. पिछले साल मई से अब तक 225 से अधिक लोग मारे गए हैं, सैकड़ों घायल हुए हैं और हजारों लोग इस संघर्ष में विस्थापित हुए हैं, जिसने पहाड़ी-घाटी के बीच की खाई को बड़ा कर दिया है.

मणिपुर में लगभग 60,000 केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात

वहीं, उग्रवादियों के हाथों में हथियारबंद ड्रोन होने से पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए शांति बहाल करने की चुनौती दोगुनी मुश्किल हो गई है. फिलहाल, मणिपुर में लगभग 60,000 केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद हैं.

यह भी पढ़ेंः बॉर्डर तोड़कर बांग्लादेश में घुसे 8000 लोग कौन, अंतरिम सरकार पर आई नई आफत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेंगे विलय, NDA गठबंधन को देंगे समर्थन
TMC के 20 बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेंगे विलय, NDA गठबंधन को देंगे समर्थन
NDA की सहयोगी नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में शामिल होंगे TMC के सभी बागी सांसद, काकोली घोष दस्तीदार ने किया कंफर्म
NDA की सहयोगी नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में शामिल होंगे TMC के सभी बागी सांसद: काकोली घोष
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन मुस्तैद, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन मुस्तैद, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा

वीडियोज

Bollywood News: लगान की सिल्वर जुबली में सलमान खान ने लूटी महफिल, आमिर के जश्न में सजा सितारों का दरबार (14.06.26)
Vasudha: Vasudha का अचार हुआ हिट! कामयाबी देख Sarika ने Chandrika Devi को भड़काया
Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा
TMC के बागी गुट ने की स्पीकर से मुलाकात, सुदीप बंदोपाध्याय बोले- असली सिंबल पर करेंगे दावा
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 14 लोगों की मौत
BAN vs AUS: अंतिम ओवर में एक विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, तीसरे वनडे में रोमांचक जंग: 2-1 से सीरीज बांग्लादेश के नाम
अंतिम ओवर में एक विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, तीसरे वनडे में रोमांचक जंग: 2-1 से सीरीज बांग्लादेश के नाम
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
ओमान तट के पास आखिर कैसे डूब गया भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें पूरा घटनाक्रम
ओमान तट के पास कैसे डूबा भारतीय झंडे वाला जहाज? 14 क्रू मेंबर थे सवार, जानें इसके पीछे बड़ी वजह
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
भारत की सबसे प्रीमियम परफॉर्मेंस हाइब्रिड SUV: जानिए कैसा है Lexus RX 500h F Sport का ड्राइविंग रिव्यू
Embed widget