एक्सप्लोरर

ममता से मुलाकात के बाद जावेद अख्तर बोले- पहले बंगाल के लिए लड़ीं अब भारत के लिए लड़ना चाहती हैं बनर्जी

गीतकार से जब चर्चा में आए खेला होबे (खेल होगा) नारे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नारे को अब किसी समर्थन की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'अब यह चर्चा से आगे निकल चुका है.'

नई दिल्ली: गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आज़मी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. 'परिवर्तन' की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल ने हमेशा 'क्रांतिकारी आंदोलनों' का नेतृत्व किया है. उन्होंने बनर्जी से मुलाकात कर, कलाकारों को रॉयल्टी देने का आश्वासन देने वाले विधेयक का समर्थन करने के लिए 'धन्यवाद' दिया.

जावेद अख्तर ने कहा कि बंगाल ऐतिहासिक रूप से हमेशा क्रांतिकारी आंदोलनों में एक कदम आगे रहा है और यही कारण है कि राज्य में कलाकार और बुद्धिजीवी बनर्जी के साथ खड़े रहे. यह पूछे जाने पर कि क्या बदलाव की जरूरत है, तो अख्तर ने कहा, 'मैं सभी के लिए नहीं कह सकता लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि 'परिवर्तन' होना चाहिए. देश में अभी कई तनाव हैं. ध्रुवीकरण का मुद्दा है, कई लोग आक्रामक बयान देते हैं... हिंसा की घटनाएं होती हैं. यह शर्म की बात है कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए. ये चीजें नहीं होनी चाहिए.'

"पहले बंगाल के लिए लड़ी, अब भारत के लिए लड़ना चाहती हैं"
यह पूछे जाने पर कि क्या बनर्जी को बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करना चाहिए, अख्तर ने कहा कि उनके साथ चर्चा के दौरान उन्होंने कभी नहीं कहा कि उनकी महत्वाकांक्षा विपक्षी मोर्चे की नेता बनने की है. अख्तर ने कहा, "हालांकि, वह परिवर्तन में विश्वास करती हैं. वह पहले बंगाल के लिए लड़ी थीं, अब वह भारत के लिए लड़ना चाहती हैं. महत्वपूर्ण सवाल यह नहीं है कि कौन नेतृत्व करेगा और कौन नहीं. महत्वपूर्ण सवाल यह है कि आप किस तरह का भारत चाहते हैं और आप किस तरह की परंपरा, माहौल, स्वतंत्रता और लोकतंत्र चाहते हैं? हमें गर्व है कि हमारे पास लोकतंत्र है लेकिन हमें इसे बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए... लोकतंत्र एक सतत प्रक्रिया है. यह स्थिर नहीं है, यह गतिशील है."

गीतकार से जब चर्चा में आए खेला होबे (खेल होगा) नारे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नारे को अब किसी समर्थन की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'अब यह चर्चा से आगे निकल चुका है.' अख्तर के बोलते समय चुपचाप खड़ीं बनर्जी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'खेला होबे से आपको एक गान बनाना है.' बनर्जी सोमवार को पांच दिवसीय दौर पर दिल्ली आई थीं. विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है.

ये भी पढ़ें-
India Monsoon Update: उत्तरी हिस्सों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, हिमाचल में बादल फटने से फंसे 175 पर्यटक

Pegasus Case: पेगासस जासूसी मामले में 500 से ज्यादा लोगों ने CJI को लिखा पत्र, सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ ऐतिहासिक समझौता
भविष्य की तकनीक के लिए बड़ी डील: भारत-नीदरलैंड्स के बीच सेमीकंडक्टर को लेकर हुआ समझौता
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO के आरोपी बेटे को पिता ने खुद पुलिस को सौंपा
केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ ने किया सरेंडर, POCSO के आरोपी बेटे को पिता ने खुद पुलिस को सौंपा
‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?
‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?
NEET पेपर लीक: NTA में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति
NTA में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नए जॉइंट सेक्रेटरी और जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget