एक्सप्लोरर

Sanjay Raut का आरोप- BJP गिराना चाहती है Maharashtra सरकार, राष्ट्रपति शासन लगाने की दी धमकी

Maharashtra News: संजय राउत ने कहा, कुछ बीजेपी नेता मुझसे दिल्ली में मिले थे. उन्होंने कहा कि सरकार गिराने में हमारी मदद करो वरना राष्ट्रपति शासन लगा देंगे. केंद्रीय एजेंसियां तुम्हें ठीक कर देंगी फिर पछताओगे.  

Sanjay Raut Attacks BJP: शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर महाविकास अघाड़ी सरकार गिराने की धमकी देने का आरोप लगाया है. संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कुछ बीजेपी नेता मुझसे दिल्ली में मिले थे. उन्होंने कहा कि सरकार गिराने में हमारी मदद करो वरना राष्ट्रपति शासन लगा देंगे. केंद्रीय एजेंसियां तुम्हें ठीक कर देंगी फिर पछताओगे.  

राउत ने कहा, महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. मुझे  डराने के लिए मेरे रिश्तेदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है. राउत ने कहा, बालासाहेब ठाकरे ने मुझसे कहा था कि अगर तुम्हारी नीयत सही है तो किसी के बाप से भी नहीं डरना. राउत ने कहा, महाराष्ट्र सरकार डटी रहेगी...मैंने अमित शाह को फोन किया और पूछा कि क्या मुझसे कोई दुश्मनी है. मैंने उनसे कहा कि अगर मुझसे कोई समस्या है तो मुझे गिरफ्तार कर लो लेकिन मेरे दोस्तों और परिवार के सदस्यों को परेशान मत करो. ईडी मेरे घर आकर मुझे गिरफ्तार कर सकती है.

शिवसेना के नेता ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां हमारे नेताओं को परेशान कर रही हैं. इन एजेंसियों का इस्तेमाल करके दबाव बनाया जा रहा है. कुछ बीजेपी नेता कह रहे हैं कि 10 मार्च को एमवीए सरकार गिर जाएगी. इन अफवाहों के बाद मैंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को खत लिखा है.  

शिवसेना सांसद ने कहा, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ठाकरे परिवार पर अलीबाग में 19 बंगले बनाने का आरोप लगाया गया है. मैं पिकनिक के लिए सभी पत्रकारों को ले जाऊंगा. अगर बंगले वहां मिले तो  मैं राजनीति छोड़ दूंगा. अगर नहीं मिले तो उनको चप्पलों से मारना. शिवसेना किसी से डरती नहीं है. जो हमें परेशान कर रहे हैं, उनसे 2024 के बाद निपटा जाएगा.   राउत ने कहा, किरीट सोमैया मराठी विरोधी है. वह स्कूलों में मराठी भाषा की अनिवार्यता को चुनौती देने के लिए कोर्ट भी गए थे. 

संजय राउत ने कहा, किरीट सोमैया और उनके बेटे को पीएमसी बैंक फ्रॉड केस में गिरफ्तार करना चाहिए. निकॉन इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी किसकी है? पीएमसी मामले में आरोपी राकेश वाधवान और सोमैया का बेटा इस कंपनी में पार्टनर्स हैं. 

यह भी पढ़ेंः Fodder Scam: क्या है 139 करोड़ का सबसे बड़ा चारा घोटाला 'डोरंडो स्कैम'! जिसमें लालू यादव को कोर्ट ने पांचवीं बार ठहराया दोषी

Punjab Election 2022: पंजाब के राजपुरा में Rahul Gandhi का BJP पर निशाना, कहा- मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझ कर बोलता हूं, झूठे वादे नहीं करता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के एक अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी के बीच मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट
कोलकाता के एक अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी के बीच मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट
'जब इंसानियत की हद पार होती है तो जवाब...', पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकियों को चेतावनी
'जब इंसानियत की हद पार होती है तो जवाब...', पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकियों को चेतावनी
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
भूकंप से भारत में कांपी धरती, इस राज्य में महसूस हुए तेज झटके, घरों से भागे लोग
भूकंप से भारत में कांपी धरती, इस राज्य में महसूस हुए तेज झटके, घरों से भागे लोग

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
CM सम्राट चौधरी का नाम लेकर तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, 'हमने लगातार कहा है कि…'
Hungary PM Remark: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान
ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच जेल जा सकते हैं बेंजामिन नेतन्याहू! इस देश के नए PM ने कर दिया अरेस्ट करने का ऐलान
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
सऊदी अरब के एक फैसले ने कर दिया पाकिस्तान का 14000 करोड़ का नुकसान, दोस्त ने क्यों किया ऐसा?
Video: कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
Baisaran Valley Trip: दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
Embed widget