मुंबई: महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार है. उनकी यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब राज्य में किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में मध्यावधि चुनाव की अटकलें लगाई जा रही हैं.

फड़णवीस ने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा, ''कुछ लोगों ने कहा है कि वे सरकार को गिरा देंगे. समर्थन वापस ले लेंगे. मैंने कहा कि हम मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं.''

उनका कहना है कि अगर कोई हम पर मध्यावधि चुनाव थोपना चाहता है तो मुझे पूरा विश्वास है कि हम फिर से सरकार बनाएंगे.